ऑटो डेस्क। Ather ने इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप में एक महत्वपूर्ण वृद्धि है। नए वेरिएंट में 3.7kWh बैटरी पैक है जो IDC-प्रमाणित रेंज को 161 किमी तक बढ़ाता है। स्कूटर में 5.4kW इलेक्ट्रिक मोटर है और यह 3.9 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की गति पकड़ सकता है। जिसकी कीमत 1.46 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें-दमदार है सुजुकी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कितनी मिलेगी रेंज
Ather 450S के परफॉर्मेंस में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें अभी भी 22Nm का टॉर्क जनरेट करने वाला 5.4kW इलेक्ट्रिक मोटर दिया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 3.9 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेता है और इसकी टॉप स्पीड 90kph है। इसमें चार राइड मोड स्मार्ट इको, इको, राइड और स्पोर्ट दिए गए हैं, जो अलग-अलग राइडिंग स्थितियों के लिए अनुकूल हैं।

इसकी बैटरी अपडेट देने के अलावा बाकि चीजें पहले की तरह ही है। इसमें पहले की तरह 7-इंच का LCD डैश भी मिलता है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, हिल-होल्ड, फॉल सेफ और एथरस्टैक OTA सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इसके इस नए वेरिएंट को 1.46 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। यह 450S 2.9 की तुलना में 16,000 रुपये ज्यादा महंगा है। कंपनी इसे खरीदने वालों को एथर एटसेवेनटी (Ather Eight70) वारंटी पैकेज भी दे रही है, जो बैटरी को 8 साल या 80,000 किमी के लिए कवर करता है, जिसमें न्यूनतम 70 प्रतिशत बैटरी स्वास्थ्य की गारंटी दी गई है।
Tag: #nextindiatimes #Ather450S #automobile




