Apple का पहला Foldable iPhone आज होगा लांच, स्लिम डिजाइन मोह लेगा मन; जानें कीमत

टेक्नोलॉजी डेस्क। एप्पल आज अपने बड़े ‘Surprise and Shine’ इवेंट का आयोजन करने जा रहा है। इस मेगा इवेंट में कंपनी नई iPhone सीरीज से पर्दा उठाने वाली है। इस बार कंपनी के इवेंट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और लंबे समय से चर्चा में चल रहा पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें-‘i’ से क्यों शुरू होता है हर Apple प्रोडक्ट का नाम, वजह नहीं जानते होंगे आप

Apple को अपना पहला Foldable iPhone तैयार करने में 10 साल का वक्त लगा है। सूत्रों के मुताबिक, साल 2020 में एशिया यात्रा के दौरान फोल्डेबल फोन्स की बढ़ती लोकप्रियता देखकर ऐपल के सीईओ टिम कुक इस कॉन्सेप्ट के सबसे बड़े सपोर्टर बने और प्रोजेक्ट ने तेजी पकड़ी। सैमसंग और हुवावे के दबदबे वाले प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट को सीधा मुकाबला देने के लिए ऐपल काफी समय से कई डिजाइन्स पर टेस्टिंग कर रहा था।

अगर आपको मुड़ने वाले फोन्स पसंद नहीं हैं या आप ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो कंपनी आईफोन 18 सीरीज को पेश करने जा रहा है। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार कंपनी अपनी लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव कर रही है। टेक रिपोर्ट्स के अनुसार, 9 सितंबर के इस इवेंट में प्रीमियम iPhone 18 Pro और Pro Max को पहले उतारा जाएगा, जबकि बेस ‘iPhone 18’ मॉडल को 6 महीने बाद लॉन्च किया जा सकता है।

इतनी होगी कीमत:

रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी के पहले फोल्डेबल आईफोन की कीमत 2,000 डॉलर (लगभग 1.65 लाख रुपये) से अधिक हो सकती है। भारत में यह ढाई लाख तक पहुंच सकती है। भले ही यह 3,500 डॉलर वाले विजन प्रो से सस्ता है, लेकिन आम आईफोन के मुकाबले दोगुना महंगा है।

आईफोन फोल्ड को पतला और पॉकेट में आसानी से रखने लायक बनाने के लिए ऐपल ने कुछ फीचर्स के साथ समझौता किया है। इस महंगे फोन में टेलीफोटो कैमरा नहीं मिलेगा। इसकी जगह मेन और अल्ट्रा-वाइड लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। मैग्सेफ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट तो मिलेगा, लेकिन स्पेस बचाने के लिए फेस आईडी को हटा दिया गया है। इसकी जगह साइड बटन में टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, फोल्डेबल स्क्रीन्स की सबसे बड़ी समस्या ‘क्रीज’ को ऐपल ने काफी हद तक गायब कर दिया है।

iPhone 18 Pro और Pro Max:

इस इवेंट में सबकी नजरें iPhone 18 Pro और Pro Max पर होंगी, जिनमें मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर कैमरा, TSMC 2nm A20 Pro चिप, बेहतर बैटरी लाइफ और नया स्काई ब्लू टाइटेनियम फिनिश मिलने की उम्मीद है।

Apple Watch:

इवेंट में नई Apple वॉच भी आएंगे। Apple वॉच सीरीज 12 में मामूली अपडेट मिलने की उम्मीद है, जिसमें फ्लूरोएलास्टोमर बैंड से जुड़े हेल्थ सेंसर की चर्चा है, जबकि Apple वॉच Ultra 4 का डिजाइन बदला जा सकता है।

Tag: #nextindiatimes #APPLEvent #AppleFoldableiPhone

RELATED ARTICLE