31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व CM अशोक चव्हाण ने छोड़ी पार्टी

Print Friendly, PDF & Email

मुंबई। लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं। पूर्व कांग्रेस (Congress) नेता पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो चव्हाण अब भाजपा (BJP) में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-फ्लोर टेस्ट से पहले RJD के बाद कांग्रेस विधायक भी तेजस्वी के आवास पर रहेंगे नजरबंद

वहीं, चव्हाण (Ashok Chavan) ने सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) से मुलाकात की। माना जा रहा है कि वो अपना इस्तीफा सौंपने के लिए गए हैं। अशोक चह्वाण (Ashok Chavan) का फोन अभी नॉट रीचेबल है। सूत्रों के मुताबिक अशोक चह्वाण (Ashok Chavan) 13 बड़े नेताओं के साथ भाजपा जॉइन कर सकते हैं। इसके साथ महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार भाजपा दफ्तर पहुंच चुके हैं।

इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष नाना पटोले दिल्ली रवाना हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि जो 13 नेता अशोक चह्वाण (Ashok Chavan) के साथ कांग्रेस छोड़ेंगे, इनमें कई विधायक भी शामिल हैं। अगर ऐसा हुआ तो महाराष्ट्र से कांग्रेस का एक भी राज्यसभा सदस्य नहीं चुना जा सकेगा। इस बीच डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा है कि आगे आगे देखो होता है क्या। MVA के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। मुझे विश्वास है कि वो भी बीजेपी जॉइन करेंगे।

बता दें इससे पहले कांग्रेस (Congress) के मिलिंद देवड़ा और पूर्व राज्यमंत्री बाबा सिद्दीकी ने इस्तीफा दिया था। इस तरह एक महीने में महाराष्ट्र कांग्रेस (Congress) के 3 बड़े नेता इस्तीफा दे चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का रविवार को जन्मदिन था। इस मौके पर चव्हाण (Ashok Chavan) उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी मुलाकात में उनके भाजपा में जाने की बात तय हो गई थी। हालांकि तब अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने कहा था कि मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए उनसे मिलने पहुंचा था। चर्चा यह भी है कि अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) बीजेपी के कोटे से राज्यसभा जाएंगे।

Tag: #nextindiatimes #AshokChavan #Congress #politics

RELATED ARTICLE