34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

नए साल के पहले दिन बन रहा शुभ संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Print Friendly, PDF & Email

डेस्क। साल 2023 खत्म होने वाला है और हम सब 2024 (new year) का स्वागत करने वाले है। साल (new year) का पहला दिन बहुत खास माना जाता है। साल के पहले दिन लोग अपने अपने आराध्य की पूजा (worship) करके अपने इस दिन की शुरूआत करते हैं, जिससे उनका पूर साल (new year) शुभ हो।

यह भी पढ़ें-आज भावुकता से बचें इन राशियों के लोग, जरूर पढ़ें आज का राशिफल

पंचांग के अनुसार साल 2024 (new year) का आरम्भ अत्यंत शुभ बताया जा रहा है। पहले दिन तिथि, नक्षत्रों का विशेष संयोग साधक को दुख, संकट, दरिद्रता से दूर रखेगा। बस इस दिन कुछ नियमों का पालन करना होगा। धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो नए साल (new year) के पहले दिन पूजा (worship) और खरीदारी का शुभ मुहूर्त हम बताने जा रहे हैं आपको इस लेख में।

पंचांग के अनुसार, 1 जनवरी 2024 को पंचमी तिथि, पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 31 दिसंबर 2023 को सुबह 11 बजकर 55 मिनट से प्रारंभ हो रही है। पंचमी तिथि का समापन 1 जनवरी 2024 को दोपहर 02 बजकर 28 मिनट पर होगा। इसके पश्चात षष्ठी तिथि लगेगी। नए साल (new year) का प्रारंभ सोमवार से हो रहा है। सोमवार का दिन भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित हैं ऐसे में इस दिन भगवान शिव की पूजा करें और इस दिन कुछ खास जीचों की खरीददारी शुभ होती है।

शुभ मुहूर्त:

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 5.25 से सुबह 6.19
अभिजित मुहूर्त- अपराह्न 12.4 से दोपहर 12.45
विजय मुहूर्त- अपराह्न 2.8 से दोपहर 2.49
गोधूलि मुहूर्त- संध्या 5.32 से शाम 6.00
निशिता मुहूर्त- रात्रि 11.57 से प्रात: 12.52, 2 जनवरी

1 जनवरी 2024 को सूर्योदय से पहले स्नान करें ओर इसके बाद सूर्य देव को जल चढ़ाए। ऐसा कहा जाता है कि सूर्य देव की पूजा (worship) करने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके बाद मां लक्ष्मी के पद चिन्ह घर के मुख्य द्वार पर बनाएं। शनिदेव की कृपा पाने के लिए इस दिन मेन गेट पर घोड़े की नाल लगाना शुभ होता है। इसके बाद भोलेनाथ का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करें। नया साल (new year) सोमवार को है और ये दिन अभिषेक के लिए शुभ माना जाता है।

New Year 2023: नए साल के पहले दिन बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें किस देव की पूजा  से चमकेगी किस्मत और खुलेगा भाग्य का ताला - A rare coincidence on the first

नए साल (new year) के दिन सोमवार है तो इस दिन सफेद रंग की चीजें जैसे- चावल, सफेद वस्‍त्र, सफेद फूल, शक्कर, नारियल आदि का दान करें। इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और दोष समाप्त होते हैं। इसके बाद संध्या के समय दोबारा शिवजी (Lord Shiva) की पूजा (worship) करें। नए साल पर घर में बेलपत्र का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

Tag: #nextindiatimes #newyear #LordShiva #worship

RELATED ARTICLE