31 C
Lucknow
Sunday, May 19, 2024

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, टूट गई हाथ की दोनों हड्डियां

Print Friendly, PDF & Email

मुंबई। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का एक्सीडेंट (accident) हो गया है। उनके साथ उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) भी थे। हादसे की जानकारी उनकी पीआर टीम ने सोशल मीडिया के जरिए दी है कि दिव्यांका का इलाज चल रहा है। पीआर टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया।

यह भी पढ़ें-सलमान खान के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, मची अफरा-तफरी

इसी पोस्ट में बताया गया कि एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का एक्सीडेंट (accident) हो गया है और फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका लाइव रद्द किया जा रहा है क्योंकि विवेक उनके साथ अस्पताल में हैं। एक्ट्रेस के साथ ये हादसा (accident) कैसे हुआ इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। दूसरी स्टोरी में दिव्यांका (Divyanka Tripathi) के हाथ का एक्स-रे शेयर किया गया है। इसमें लिखा है, ”दिव्यांका मैम के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और कल उनकी सर्जरी होगी। जानकारी मिली है कि वे सुरक्षित हाथों में हैं।”

कुछ दिनों पहले दिव्यांका (Divyanka Tripathi) की लिगामेंट सर्जरी हुई थी। इस सर्जरी के बाद दिव्यांका ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने लिगामेंट सर्जरी (ligament surgery) के बारे में जानकारी दी कि कैसे उनकी लिगामेंट सर्जरी हुई और उसके बाद वह कैसे ठीक हो रही हैं। अब दिव्यांका (Divyanka Tripathi) के एक्सीडेंट के बाद फैंस भगवान से उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

बता दें कि विवेक दहिया (Vivek Dahiya) और दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की मुलाकात उनके लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई और उसके बाद वे दोस्त बन गए। दोनों ने 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली थी। दिव्यांका (Divyanka Tripathi) ने 2006 में ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ ड्रामा से टेलीविजन पर डेब्यू किया था। विवेक (Vivek Dahiya) की पहली टेलीविजन भूमिका 2013 में ‘ये है आशिकी’ में मुख्य भूमिका थी। आपको बता दें कि उन्होंने ‘नच बलिए 8’ में भी एक साथ भाग लिया था।

Tag: #nextindiatimes #DivyankaTripathi #accident

RELATED ARTICLE