34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

कोरोना पॉजिटिव थे एक्टर व DMDK चीफ विजयकांत, आज होगा अंतिम संस्कार

Print Friendly, PDF & Email

मुंबई। साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर विजयकांत (Vijayakanth) अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। कल सुबह जब विजयकांत (Vijayakanth) के निधन की खबर सामने आई तो मनोरंजन (entertainment) जगत में शोक की लहर छा गई। सोशल मीडिया पर तमाम फिल्मी कलाकारों ने इस अभिनेता और राजनेता के देहांत पर दुख प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें-ऑस्कर विनिंग ‘पैरासाइट’ स्टार का कार में मिला शव, ड्रग्स केस में फंसे थे एक्टर

निमोनिया होने के बाद से वे वेंटिलेटर सपोर्ट (ventilator support) पर थे। 28 दिसंबर को एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। पार्टी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 71 वर्षीय विजयकांत (Vijayakanth) का कोविड-19 टेस्ट (Covid) पॉजिटिव आया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही उन्हें एडमिट कराया गया था।

डीएमडीके अध्यक्ष और अभिनेता विजयकांत (Vijayakanth) के पार्थिव शरीर को सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए आइलैंड ग्राउंड, अन्ना सलाई लाया गया है। आज सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक पार्थिव शरीर यहीं रखा जाएगा। बाद में पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए कोयम्बेडु कार्यालय (Koyambedu office) ले जाया जाएगा।

उदय ने विजयकांत के निधन पर किया शोक व्यक्त

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने डीएमडीके पार्टी के संस्थापक-नेता विजयकांत (Vijayakanth) का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किए जाने का ऐलान किया। वहीं, एक्टर के निधन पर सोनू सूद से लेकर जूनियर एनटीआर (Junior NTR) समेत तमाम सितारों ने दुख जताया है। गुजरे जमाने के लोकप्रिय तमिल एक्टर विजयकांत (Vijayakanth) का चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। एक्टर के गुजरने की खबर मिलते ही उनके फैंस और समर्थक घर के बाहर पहुंच गए।

Tag: #nextindiatimes #Vijayakanth #Covid #actor #DMDK

RELATED ARTICLE