36.3 C
Lucknow
शनिवार, जुलाई 4, 2026

ब्रांडेड जूतों और BMW का शौक, पढ़ें कौन है ‘मेरठ का हैंडसम डॉन’ बदन सिंह बद्दो

मेरठ। यूं तो उत्तर प्रदेश ने कई माफिया और गैंगस्टर देखे लेकिन बदन सिंह बद्दो (Badan Singh) का नाम आज भी खौफ और रहस्य का दूसरा नाम बना है। उम्रकैद की सजा, 5 लाख का इनाम और 4 राज्यों में 47 से ज्यादा मुकदमे, इसके बावजूद बद्दो आज भी कानून की पकड़ से बाहर है।रहन-सहन और स्टाइल में वह किसी हॉलीवुड एक्टर से कम नहीं था, लेकिन उसके पीछे अपराध की एक लंबी, खूनी दास्तान छिपी है।

यह भी पढ़ें-क्या होती थी काला पानी की सजा, मौत की दुआ मांगते थे कैदी

बुलेटप्रूफ बीएमडब्ल्यू, सीसीटीवी कैमरे के साथ एयर कंडीशनर घर, लुई वुइटन के जूते और इम्पोर्टेड पिस्तौल; यूपी के मास्टरमाइंड बदन सिंह की लाइफस्टाइल किसी एक्टर से कम कम नहीं है। ‘बद्दो’ का जीवन और अपराध बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई जाने वाली गैंगवार और किंगपिन की दुनिया से कम नहीं है।

मेरठ निवासी बदन सिंह बद्दो के खिलाफ यूपी समेत चार राज्यों में हत्या, रंगदारी, अवैध कब्जा, हथियार तस्करी और आपराधिक साजिश जैसे 47 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसका पहला केस वर्ष 1988 में दर्ज हुआ, जब जमीन विवाद में उसने मेरठ के कोतवाली बाजार में राजकुमार नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी।

10 अगस्त 1996 को बद्दो ने मेरठ के टीपीनगर में वकील रविंद्र सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि एक दिन पहले हुए थप्पड़ की बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने यह वारदात अंजाम दी। इसी मामले में 31 अक्टूबर 2017 को नोएडा कोर्ट ने बद्दो को उम्रकैद की सजा सुनाई, जो अब तक उसके खिलाफ एकमात्र सजा है। पूरे यूपी, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और यहां तक कि आंध्र प्रदेश के अंडरबेली में भी उसके अपराध की शुरुआत थी। वह पश्चिमी यूपी के कुख्यात गैंगस्टर रविंद्र भूरा के गैंग में शामिल हो गया।

Tag: #nextindiatimes #BadanSingh #Crime

RELATED ARTICLE