हल्द्वानी। बनभूलपुरा (Banbhulpura) बवाल में मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक (Abdul Malik) पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। फरार होने की वजह से चल संपत्ति कुर्क हो चुकी है। अब तहसील से भी ढाई करोड़ की वसूली (recovery) का नोटिस जारी हो चुका है, अगर इसका भी जवाब नहीं मिलता है तो अचल संपत्ति (property) की भी कुर्की की भी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें-हल्द्वानी हिंसा में 6 की मौत, 5000 पर FIR दर्ज
बनभूलपुरा (Banbhulpura) में आठ फरवरी को हुए बवाल में मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक (Abdul Malik) को बनाया गया था। इसी आधार पर पुलिस व प्रशासन कार्रवाई में जुटा है। जिस जगह नगर निगम (Municipal Corporation) व प्रशासन अतिक्रमण तोड़ने गया था, वह जगह अब्दुल मलिक (Abdul Malik) के ही कब्जे में थी। उस समय हुए पथराव और आगजनी में नगर निगम (Municipal Corporation) की 2.44 करोड़ रुपये की संपत्ति (property) को क्षति पहुंची है।
नगर निगम (Municipal Corporation) ने इसकी भरपाई के लिए अब्दुल मलिक (Abdul Malik) को नोटिस भी भेजा था, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिला। अब तहसील के जरिये वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि वसूली (recovery) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सात दिन का नोटिस दिया गया है। जवाब नहीं मिलने पर अचल संपत्ति (property) कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
![](https://nextindiatimes.com/wp-content/uploads/2024/02/image-225.png)
नगर निगम (Municipal Corporation) की रिपोर्ट के अनुसार बुलडोजर (bulldozers), ट्रैक्टर, यूटिलिट वाहन, गारबेज टिप्पर, बोलेरो वाहन, ट्राली समेत तमाम तरह के उपकरण नष्ट हो गए थे। नगर निगम के ढाई करोड़ से अधिक के नुकसान की भरपाई का नोटिस अब्दुल मलिक (Abdul Malik) को दिया गया था। यह राशि तय समय सीमा में जमा न होने के बाद नगर निगम ने आरसी काट दी है।
Tag: #nextindiatimes #AbdulMalik #Banbhulpura #property