डेस्क। आज बसंत पंचमी (Basant Panchami) का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने घरों में मां सरस्वती की पूजा करते हैं। हिंदू कैलेंडर (Hindu calendar) के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को देवी मां सरस्वती (Goddess Saraswati) का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। ग्रंथों के अनुसार इस दिन देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं। तब देवताओं ने देवी स्तुति की। इसलिए इस दिन को बसंत पंचमी (Basant Panchami) के रूप में मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें-सकट चौथ कल, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त
मां सरस्वती (Goddess Saraswati) की आराधना से पढ़ाई लिखाई कर रहे छात्र या शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की कामना कर रहे लोगों के लिए यह दिन (Basant Panchami) शुभ फलों को प्राप्त करने और मां शारदा (Goddess Saraswati) की कृपा पाने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। आखिर इस दिन लोग पीले रंग (yellow color) का वस्त्र क्यों पहनते हैं और क्या है इस दिन पीले रंग (yellow color) के प्रयोग का धार्मिक महत्व, आइए जानते हैं।
बसंत पंचमी (Basant Panchami) के दिन से बंसत ऋतु का आगमन माना जाता है। इस ऋतु में पीले रंग (yellow color) के फूल जैसे गेंदा, पीली लिली, शीतकालीन चमेली सहित नाइट जैस्मीन जैसे कई सुगंधित पुष्प उगते हैं। बसंत ऋतु के पहले पीले रंग के पुष्प लोग मां सरस्वती को अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसी के साथ बसंत पंचमी (Basant Panchami) के दिन मां सरस्वती की पूजा के उपरांत उनको पीले रंग के अक्षत, पीले रंग की साड़ी या चुनरी और भोग में पीले रंग (yellow color) की मिठाई चढ़ाने से वह प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। पीला रंग मां शारदा को प्रिय है।

यदि पीले रंग (yellow color) का हिंदू धर्म में धार्मिक महत्व देखा जाए तो यह सकारात्मक ऊर्जा का कारक श्रोत माना जाता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार पीला रंग गुरु बृहस्पति से संबंधित होता है, माना जाता है कि जिन लोगों का गुरु बृहस्पति कमजोर होता है। उन्हें पीले रंग (yellow color) का वस्त्र पहनना चाहिए। इसी के साथ पीला रंग विद्या, बुद्धि और ज्ञान की बढ़ोतरी करने वाली भी माना जाता है। यह सभी गुण मां सरस्वती की कृपा से प्राप्त होते हैं। इसलिए बसंत पचंमी (Basant Panchami) के दिन पीले रंग (yellow color) का वस्त्र पहनने का महत्व सर्वाधिक शुभ फलदायक माना जाता है। इसी के साथ पीले रंग का तिलक लगाने से मन शांत रहते हैं।
Tag: #nextindiatimes #BasantPanchami #yellow #worship