लाइफस्टाइल डेस्क। लिवर (liver) हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह रक्त में मौजूद प्रोटीन, हार्मोन और ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। जब लिवर में कोई खराबी शुरू होती है, तो उसके स्पष्ट संकेत हमारी त्वचा, नाखून और हथेलियों पर दिखाई देने लगते हैं। शुरुआत में ही इन लक्षणों को पहचानकर लिवर को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-सुबह खाली पेट पिएं भीगी अंजीर का पानी, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
हाथों में दिखने वाले मुख्य लक्षण:
- हथेलियों का लाल होना और खुजली: हथेलियों का लगातार लाल रहना और उनमें खिंचाव महसूस होना फैटी लिवर, हेपेटाइटिस या लिवर सिरोसिस का संकेत हो सकता है।
- उंगलियों का मुड़ना या सुन्न होना: क्रॉनिक लिवर डिसीज या अत्यधिक शराब के सेवन से उंगलियां अंदर की तरफ झुकने लगती हैं और हथेली की त्वचा सख्त हो जाती है।
- नाखूनों का सफेद पड़ना: नाखूनों का रंग सफेद होना और उनके ऊपरी हिस्से पर गुलाबी पट्टी दिखना लिवर में प्रोटीन के स्तर और ब्लड सर्कुलेशन की गड़बड़ी की ओर इशारा करता है।
- नाखूनों का चौड़ा और उभरा होना:
- लिवर की गंभीर स्थिति में नाखूनों का आकार असामान्य रूप से गोल, चौड़ा और सूजा हुआ दिखने लगता है।
- हाथों का कांपना:
- लिवर की बीमारी एडवांस स्टेज में पहुंचने पर हाथों पर नियंत्रण कम हो जाता है और वे कांपने लगते हैं।
- ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- हथेलियों में खुजली और ठंडापन:
- हथेलियों और तलवों में लगातार खुजली होना लिवर में पित्त इकट्ठा होने का संकेत है।
- इसके अलावा, कमजोर ब्लड सर्कुलेशन के कारण हाथ-पैर हर समय ठंडे महसूस हो सकते हैं।

इन बातों का विशेष ध्यान रखें:
यदि हथेलियों और नाखूनों में बदलाव के साथ-साथ आपको लगातार थकान, भूख में कमी, गहरे रंग का पेशाब या पेट में भारीपन महसूस हो,
तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें और समय पर चिकित्सीय परामर्श लें।
Tag: #nextindiatimes #liver #Health




