लाइफस्टाइल डेस्क।जब आप बाहर से घर लौटते हैं, तो क्या जूते बाहर उतारते हैं या पहनकर ही अंदर आ जाते हैं? शायद आपको यह सवाल सामान्य लगे, लेकिन यह आदत आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य के लिए बहुत मायने रखती है।
यह भी पढ़ें-बच्चों की सेहत से खिलवाड़, नामी ब्रांड्स वाले बेबी फूड भी क्वालिटी टेस्ट में फेल
बाहर से आते समय जूतों के साथ सिर्फ मिट्टी ही नहीं, बल्कि कई अदृश्य बैक्टीरिया (bacteria) और हानिकारक तत्व भी घर में प्रवेश कर जाते हैं। इसलिए घर में प्रवेश करने से पहले जूतों को बाहर उतारना बेहद जरूरी है।
जूतों के तले में छिपे खतरनाक बैक्टीरिया:
- मल से जुड़े बैक्टीरिया:
- साल 2008 की एक रिसर्च के अनुसार, लगभग 80% जूतों के निचले हिस्से में फीकल (मल में पाए जाने वाले) बैक्टीरिया मिले।
- ये मुख्य रूप से पब्लिक टॉयलेट, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों के फर्श से चिपकते हैं।
- जानवरों की गंदगी:
- सड़कों पर कुत्तों और पक्षियों की ड्रॉपिंग्स में मौजूद जर्म्स भी जूतों के तलों में चिपककर घर तक पहुँच जाते हैं।
- अस्पताल के खतरनाक जर्म्स:
- एक स्टडी में पाया गया कि 65% डॉक्टरों के जूतों पर एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी एमआरएसए (MRSA) और आंतों में संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया पाए गए।
कार्पेट वाले फर्श पर सबसे ज्यादा खतरा:
न्युयॉर्क की नॉर्थइस्टर्न यूनिवर्सिटी (2023) की एक स्टडी में फुटपाथ और जूतों के तलों के सैंपल लिए गए।
- बैक्टीरिया का ट्रांसफर:
- अध्ययन में पाया गया कि जो बैक्टीरिया बाहर फुटपाथ पर थे,
- वही बैक्टीरिया जूतों के जरिए यूनिवर्सिटी के अंदरूनी फर्श तक पहुँच गए।
- कार्पेट पर ज्यादा टिकते हैं जर्म्स:
- जिन जगहों पर कार्पेट बिछे होते हैं, वहाँ ये बैक्टीरिया लंबे समय तक टिके रहते हैं और संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ाते हैं।
जर्म्स के अलावा घर आ रहे हैं ये हानिकारक केमिकल्स:
- फॉरएवर केमिकल्स (PFAS):
- ये ऐसे रसायन हैं जो पर्यावरण और इंसानी शरीर में सालों तक बने रहते हैं और जूतों के जरिए घर में आते हैं।
- लीड डस्ट:
- कंस्ट्रक्शन या मरम्मत के काम वाली जगहों से जहरीली सीसा (Lead) धूल जूतों में चिपक जाती है।
- कीटनाशक (Pesticides):
- खेतों और बगीचों में इस्तेमाल होने वाले जहरीले पेस्टिसाइड्स भी जूतों के साथ घर के अंदर पहुँच जाते हैं।
जूतों को बाहर उतारना ही सही समाधान:
2023 के एक पोल के अनुसार, लगभग 63% अमेरिकी घर पहुँचते ही तुरंत जूते उतार देते हैं, जबकि 24% लोग आने वाले मेहमानों से भी जूते बाहर उतारने की गुजारिश करते हैं।
सेहतमंद रहने के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर ही जूते-चप्पल उतारने की आदत डालें।
Tag: #nextindiatimes #Lifestyle #Health




