एटा। उत्तर प्रदेश के एटा (Etah) जिले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने 2017 में कुसमा में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए मेजर केपी सिंह की मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति के अनावरण के बाद सपा (SP) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें-संजय राउत ने BJP पर किया कटाक्ष-‘बस प्रभु राम को उम्मीदवार घोषित करना बाकी’
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मीडिया के सवालों पर बोले कि 2024 का चुनाव देश के संविधान बचाने का चुनाव है, नई लोकसभा की नई परम्परा में विपक्षी सांसदों को सवालों से बचने के लिए लोकसभा से बाहर किया। यहां उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि प्रदेश की सड़कों पर पुलिस से ज्यादा सांड दिखाई देते हैं। इस सरकार में बीजेपी के लोग किसानों, गरीबों व सपा (SP) कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगा रहे हैं। यहां एक ही प्रकार के लोगों की सरकार चल रही है। पहले हम पर आरोप लगाए जाते थे। आज समाज का हर वर्ग दुखी दिखाई दे रहा है।
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सांड सड़कों से लेकर खेतों तक काल बनकर घूम रहे हैं। आए दिन किसानों को सींग मारकर घायल कर देते हैं। इसके अलावा एक शहीद की प्रतिमा का अनावरण करने का जो मौका शहीद के परिवार ने दिया है उसके लिए हम उनके आभारी रहेंगे। किसी हॉस्पिटल (hospital) में चले जाए गरीब को इलाज नहीं मिला रहा जो सपा ने एंबुलेंस (ambulance) और पुलिस व्यवस्था बनाई थी उसे इस सरकार ने चौपट कर दिया है।
आपको बता दें कल सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला डांडी में शहीद की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे थे। अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के सवाल पर Akhilesh Yadav बोले कि- जिसको भगवान बुलाएंगे वह रामलला के दर्शन करने जायेंगे। आगे उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में विपक्ष भाजपा को 80 सीटो से हराएगा। इंडिया गठबंधन के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि इंडिया गठबंधन में बहुत सारे दल मिलाए जा चुके है अभी और छोटे दलों को मिलाया जायेगा।
(रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी, एटा)
Tag: #nextindiatimes #etah #AkhileshYadav #SP