Maruti Suzuki की कारें फिर हुईं महंगी, जानें Alto K10 से लेकर Breeza तक का दाम

ऑटो डेस्क। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड अपनी कुछ कारों की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने कहा कि उसने सितंबर 2026 से कुछ चुनिंदा मॉडल की कारों की कीमत 20 हजार रुपये तक बढ़ाई है। कंपनी के इस फैसले के बाद सोमवार को इसके शेयर में तेजी आ गई। हालांकि कंपनी ने इस बार यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन-किन कार मॉडलों की कीमत बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें-सस्ती हुई Honda की इलेक्ट्रिक एक्टिवा, देखें इसके फीचर्स

Maruti Suzuki ओर से भारतीय बाजार में एरिना और नेक्‍सा डीलरशिप के जरिए कई कारों को ऑफर किया जाता है। निर्माता ने अपनी सभी कारों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी को तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। निर्माता की ओर से अपनी सभी कारों की कीमत में अधिकतम 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी को किया गया है। यह बढ़ोतरी सितंबर से खरीदी जाने वाली कारों पर लागू होगी।

कंपनी के मुताबिक वह लागत बढ़ने के असर को कम करने के लिए लगातार कॉस्ट कटिंग के उपाय कर रही है। इसके बावजूद महंगाई का दबाव ऊंचा बना हुआ है और उत्पादन लागत भी लगातार बढ़ रही है। मारुति सुजुकी ने कहा कि बढ़ती लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा कि वह ग्राहकों पर कीमत बढ़ोतरी का असर जितना संभव हो सके, कम रखने की कोशिश कर रही है।

नई कीमतों में अधिकतम 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, अलग-अलग मॉडलों पर वास्तविक बढ़ोतरी कितनी होगी, इसकी जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है। इस तरह Maruti Suzuki की कार खरीदने वाले ग्राहकों को सितंबर से अपनी पसंद के मॉडल के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।

Tag: #nextindiatimes #MarutiSuzuki #Maruti

RELATED ARTICLE