टेक्नोलॉजी डेस्क। Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Redmi 17 5G के नाम से पेश किया है। यह स्मार्टफोन इस महीने के आखिर में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइस को तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें-Xiaomi के शानदार फोन पर भारी छूट, कीमत सुनते ही पहुंच जाएंगे शोरूम
कीमत की बात करें तो भारत में Redmi 17 5G के बेस वेरिएंट की कीमत ₹23,999 है जिसमें आपको 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वैरिएंट मिलता है जबकि ज्यादा रैम और स्टोरेज वाले 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत ₹26,999 तय की है। फोन की पहली सेल 10 सितंबर को Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए भारत में शुरू होगी। डिवाइस को तीन कलर एब्सोल्यूट ब्लैक, एंडलेस ब्लू और इटरनल ऑरेंज में पेश किया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi 17 5G में 6.9-इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 825 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिल रही है। डिवाइस TÜV राइनलैंड लो ब्लू लाइट, सर्कैडियन फ्रेंडली और फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन्स के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi 17 5G में डुअल रियर कैमरा मिल रहा है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ ही फोन में एक दूसरा कैमरा भी मिल रहा है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में f/2.05 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
इसके अलावा फोन में 7,900mAh की बैटरी है। स्मार्टफोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, NFC, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और GPS की सुविधा भी मिल रही है। डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
Tag: #nextindiatimes #Xiaomi #Redmi175G




