ऑटो डेस्क। वाहन निर्माता महिंद्रा भारत में कई सेगमेंट में एसयूवी की बिक्री करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्द ही Mahindra Thar Facelift को लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान इसे हाल में ही देखा गया है। जिससे यह तय हो गया है कि इस एसयूवी को जल्द ही अपडेट किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्च, जानें इस SUV के फीचर्स
महिंद्रा की ओर से एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा थार को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को निर्माता की ओर से जल्द ही फेसलिफ्ट के साथ इसे लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन इस पर महिंद्रा ने अभी तक कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है। जिस यूनिट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है उससे बाहरी बदलावों की जानकारी मिल रही है। जिसके मुताबिक एसयूवी के फ्रंट और रियर के साथ ही अलॉय व्हील्स को अपडेट किया जा सकता है।

साथ ही इसमें नई फ्रंट ग्रिल मिल सकती है जो महिंद्रा थार रॉक्स की तरह हो सकती है। इसी के साथ थार रॉक्स वाली एलईडी हेडलाइट को भी थार फेसलिफ्ट में ऑफर किया जा सकता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा 1.5 लीटर टर्बो डीजल और दो लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प को ही दिया जाएगा।
इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैट्रिक ट्रांसमिशन को भी ऑफर किया जाएगा। महिंद्रा की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि थार फेसलिफ्ट को भारत में औपचारिक तौर पर अक्टूबर तक पेश किया जा सकता है।
Tag: #nextindiatimes #MahindraTharFacelift #Mahindra




