स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्तान ने भारत (India-Afghanistan) के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए अपना स्क्वाड घोषित कर दिया है। ऐसे तो अफगानिस्तान, टीम इंडिया की मेजबानी कर रहा होगा लेकिन मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। स्क्वाड की बात करें अफगान टीम इब्राहिम जादरान की कप्तानी में खेल रही होगी और उनकी टीम में नवीन उल हक की वापसी हुई है।
यह भी पढ़ें-भारतीय महिला क्रिकेटरों को कितनी मिलती है सैलरी, पुरुषों के मुकाबले कम या ज्यादा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच इसी साल जून में टेस्ट और वनडे सीरीज खेली गई थी। मगर यह जनवरी 2024 के बाद पहली बार होगा, जब इन दोनों देशों के बीच कोई टी20 सीरीज खेली जाएगी। यहां जान लीजिए कि भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के मैच कब और कहां खेले जाएंगे।

भारत और अफगानिस्तान का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। दूसरा मैच 15 सितंबर और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाना है। इन तीनों मुकाबलों की मेजबानी दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम करेगा।
13 सितंबर – पहला टी20 – अरुण जेटली स्टेडियम
15 सितंबर – दूसरा टी20 – अरुण जेटली स्टेडियम
17 सितंबर – तीसरा टी20 – अरुण जेटली स्टेडियम
भारत और अफगानिस्तान अब तक सिर्फ एक बार द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भिड़े हैं। यह उनकी दूसरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज होने जा रही है। जनवरी 2017 में खेली गई वह सीरीज टीम इंडिया ने 3-0 से अपने नाम की थी। सीरीज का आखिरी मैच दूसरे सुपर ओवर तक चला था, जिसमें भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की थी।
भारतीय स्क्वाड को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है क्योंकि लगातार नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है और लगभग हर एक सीरीज में स्क्वाड में एक या 2 बदलाव देखने को मिले हैं। वैभव सूर्यवंशी पर भी सबकी नजरें होंगी, जो भारत की टी20 टीम का नियमित हिस्सा बनते जा रहे हैं।
Tag: #nextindiatimes #IndiaAfghanistan #cricket




