टेक्नोलॉजी डेस्क। Realme ने भारत में अपना नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Realme 16x 5G के नाम से पेश किया है। ये नया 5G फोन दो कलर ऑप्शन में आता है। डिवाइस में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 256GB तक की स्टोरेज भी मिल रही है।
यह भी पढ़ें-लांच हुआ पावरफुल फोन Samsung Galaxy M15 5G, बेहद कम है कीमत
कीमत की बात करें तो Realme 16x 5G के बेस वेरिएंट की कीमत ₹25,999 है जिसमें आपको 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। जबकि फोन के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹27,999 और 6GB + 256GB RAM वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। डिवाइस में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 180Hz तक का टच सैंपलिंग रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। हैंडसेट में 5,300 sq mm का AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी है। डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 मिल रहा है।

इतना ही नहीं इस फोन में GT Boost गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन भी मिल रहा है। फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल रहा है, जिसके साथ 6GB तक RAM और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
डिवाइस में IP65-रेटेड डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस है। साथ ही इसमें मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD-810) शॉक रेजिस्टेंस भी मिल रहा है। यह फ़ोन AI-बेस्ड फीचर्स जैसे AI इरेजर, AI अल्ट्रा क्लैरिटी, मोशन फोटो और डुअल-व्यू वीडियो मोड ऑफर करता है। इसके अलावा फोन में 7,000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Tag: #nextindiatimes #Realme16x5G #Realme




