स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बेहतरीन औसत था। अब वह दूसरे नंबर पर चले गए हैं। इंग्लैंड के वॉर्सेस्टरशायर कप्तान जैक लिबी 50 से ज्यादा पारी खेलने के बाद लिस्ट ए में सबसे बेहरतीन औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
यह भी पढ़ें-क्या होता है BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट? किन खिलाड़ियों को मिलता है ये
लिबी ने शुक्रवार को ससेक्स के खिलाफ 109 रनों की नाबाद पारी खेली। यह लगातार तीसरा मैच था, जिसमें उन्होंने ठीक 109 रन बनाए। इससे वहले एसेक्स और मिडिलसेक्स के खिलाफ भी उन्होंने 109-109 रन बनाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के बाद जैक लिबी का लिस्ट-ए क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत 61.4 हो गया है। 33 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज लिबी ने 56 मैचों की 53 पारियों में 2456 रन बनाए हैं।

इस दौरान वह 13 बार नॉटआउट रहे। इस दौरान जैक लिबी ने 6 शतक के साथ 18 अर्धशतक लगाए हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 126 रनों की है। 2014 में फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले लिबी ने 2019 में अपना पहला लिस्ट ए मैच खेला था। अभी तक उन्होंने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।
महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रुतुराज गायकवाड़ ने 2017 में डेब्यू किया था। अभी तक खेले 104 लिस्ट ए मैच में उन्होंने 5334 रन बनाए हैं। इसमें 21 शतक के अलावा 20 फिफ्टी शामिल हैं। रुतुराज का औसत 58.61 का है। इंग्लैंड के सैम हेन का औसत 58.18 का है। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 57.8 की औसत से रन बनाकर 5वें नंबर पर काबिज हैं। इस लिस्ट में इंग्लैंड के सैम हेन 58.18 के औसत के साथ तीसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवन 57.86 के औसत के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं, विराट कोहली 57.8 के औसत के साथ पांचवें नंबर पर हैं।
Tag: #nextindiatimes #RuturajGaikwad #Cricket




