33.6 C
Lucknow
शनिवार, अगस्त 8, 2026

सिद्धार्थनगर: कल बांसी आएंगे सीएम योगी, तैयारियों में जुटे जिला और पुलिस प्रशासन

सिद्धार्थनगर। जिले के बांसी विधानसभा क्षेत्र स्थित रतन सेन डिग्री कॉलेज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में एक घर से निकले 30 सांप के बच्चे, दहशत में परिवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से सिद्धार्थनगर पहुंचेंगे और लगभग डेढ़ घंटे तक जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की संभावना है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार बैठकें और तैयारियों का निरीक्षण जारी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरण अप्पा जीएन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां की जा रही हैं और व्यवस्थाओं को लगातार अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बाद में जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की ओर से कपिलवस्तु और शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने की संभावना है। इसके पहले शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का विधायक जयप्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या और एडीएम गौरव श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों ने निरीक्षण किया था। उन्होंने सफाई, मंच और पंडाल निर्माण के लिए स्थल निर्धारित करने के साथ ही सुरक्षा आदि इंतजाम का जायजा लिया। साथ ही कार्यक्रम में सभी व्यवस्था सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए थे।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #CMYogi

RELATED ARTICLE