टेक्नोलॉजी डेस्क। iQOO Z11 स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च की डेट कन्फर्म हो गई है। आइकू का यह फोन स्काईलाइन कैमरा डिजाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह फोन इंडियन मार्केट में तीन कलर ऑप्शन ब्लू, ग्रीन और सिल्वर में लॉन्च होगा। इस फोन की ज्यादातर डिटेल फिलहाल सामने नहीं आई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च, कीमत इतनी कम कि चौंक जाएंगे आप
iQOO ने कन्फर्म किया है कि iQOO Z11 स्मार्टफोन को भारत में 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें हॉरिजॉन्टल कैमरा बार मिलेगा। कंपनी ने अपने टीजर पोस्ट से साफ कर दिया है कि यह फोन तीन कलर ब्लू, ग्रीन और सिल्वर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
iQOO Z11 स्मार्टफोन को कर्व्ड-एज डिस्प्ले और 2डी रियर पैनल डिजाइन के साथ मार्केट में लाया जाएगा। आइकू का यह फोन लॉन्च से पहले Geekbench लिस्टिंग में स्पॉट किया जा चुका है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि यह फोन मीडियाटेक के Dimensity 7500 प्रोसेसर, 12GB की रैम के साथ आ सकता है। इसके साथ ही यह फोन Android 16 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस OriginOS 6 पर रन करता है।

अपकमिंग iQOO Z11 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल ऑफिशियल नहीं किए गये हैं। इस फोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसे iQOO Z11x स्मार्टफोन से ऊपर के प्राइस रेंज में लाया जा सकता है। कंपनी ने Z11x को भारत में 25 हजार रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया है। उम्मीद है कि अपकमिंग Z11 स्मार्टफोन को प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरा सेटअप के साथ 35 से 40 हजार रुपये की रेंज में लाया जा सकता है।
Tag: #nextindiatimes #iQOOZ11 #Technology




