टेक्नोलॉजी डेस्क। सैमसंग आज यानी 3 अगस्त को भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। इस डिवाइस को कंपनी Samsung Galaxy F70 Pro 5G के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने पहले ही फोन के अलग अलग वैरिएंट्स की कीमतें भी कन्फर्म कर दी हैं। साथ ही डिवाइस के कुछ फीचर्स से भी पर्दा उठा दिया है।
यह भी पढ़ें-Vivo T4 5G पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, जल्दी से चेक करें डील
उम्मीद है कि Galaxy F70 Pro 5G, सैमसंग के नए मिड-रेंज ऑप्शन के तौर पर लॉन्च होगा। कीमत की बात करें तो Galaxy F70 Pro 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये होने वाली है। जबकि इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये होगी। वहीं डिवाइस के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये होगी। Samsung का कहना है कि ये ओरिजिनल ऑफर कीमतें हैं, लेकिन खरीदारों को खास लॉन्च ऑफर भी मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy F70 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला फ्लैट FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। साथ ही फोन में Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन भी मिलेगा। इस प्राइस सेगमेंट के हिसाब से डिस्प्ले की खासियतें काफी प्रीमियम लग रही हैं, क्योंकि ज्यादातर ब्रांड इस रेंज में अब भी HD+ और LCD पैनल ऑफर कर रहे हैं।

इस तरह Galaxy F70 Pro 5G अपने कंपटीटर्स के मुकाबले बेहतर ऑप्शन बन सकता है। कंपनी ने अभी तक सटीक स्नैपड्रैगन चिपसेट के बारे में नहीं बताया है, लेकिन फोन में क्वालकॉम के प्रोसेसर के साथ LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। ये फोन OnePlus N6 जैसे कंपटीटर्स को भी टक्कर देगा।
कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। साथ ही फोन में 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर भी मिल सकता है। डिवाइस 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा, जबकि फ्रंट कैमरे में HDR सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस 45W वायर्ड चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी ऑफर करेगा।
Tag: #nextindiatimes #SamsungGalaxyF70Pro5G #Samsung




