एंटरटेनमेंट डेस्क। श्रीदेवी (Sridevi) ने साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक अपनी काबिलियत के दम पर नाम कमाया। वह अपने काम को लेकर कितनी डेडिकेटेड थीं, इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने 103 डिग्री बुखार में बारिश में एक गाना शूट किया था।
यह भी पढ़ें-माधुरी दीक्षित का यह गाना टीवी-रेडियो पर हो गया था बैन, जानें ऐसा क्या था इसमें?
37 साल पहले श्रीदेवी को एक बारिश सॉन्ग (Barish Song) शूट करना था। उस वक्त एक्ट्रेस बुखार में तप रही थीं। इसके बावजूद उन्होंने आराम करने की बजाय गाना रिकॉर्ड करने का फैसला किया। वह बारिश में भीग रही थीं, तेज बुखार था, लेकिन उन्होंने अपने एक्सप्रेशन से अपने अंदर के दर्द को बयां नहीं होने दिया।
श्रीदेवी ने 103 डिग्री बुखार में जिस गाने को शूट किया था, वो ‘ना जाने कहां से आई है’ गाना है जो फिल्म ‘चालबाज’ (1989) का है। श्रीदेवी का ये गाना सनी देओल के साथ था। जब इस गाने की शूटिंग हो रही थी, तब एक्ट्रेस की तबीयत ठीक नहीं थी। दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) ने इस बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि गाने की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी को 103 डिग्री बुखार था, फिर भी उन्होंने बारिश में यह शूट किया। यह देखकर सेट पर मौजूद हर कोई हैरान रह गया था।

बात करें गाने की तो श्रीदेवी का गाना ‘ना जाने से कहां से आई है’ आज कल्ट क्लासिक गानों में से एक है। इस गाने को कविता कृष्णमूर्ति और अमित कुमार ने गाया था, जबकि इसकी धुन लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने बनाई थी। गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे। ‘चालबाज’ श्रीदेवी के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में उनका डबल रोल था और लीड एक्टर्स में सनी देओल और रजनीकांत थे। इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। यह उस साल की सक्सेसफुल फिल्मों में से एक थी।
Tag: #nextindiatimes #Entertainment #Sridevi




