31.1 C
Lucknow
गुरूवार, जुलाई 23, 2026

चाय छोड़िए, कॉफी से दिल रखिए दुरुस्त! रोजाना इतने कप पीने से घटेगा हार्ट अटैक का खतरा

  • लाइफस्टाइल डेस्क। हाल ही में कॉफी के सेवन को लेकर एक नया अनुसंधान सामने आया है, जिसके मुताबिक अगर उचित मात्रा में कॉफी का सेवन किया जाए तो वह सेहत को नुकसान करने के बजाय फायदा पहुंचा सकता है, खासकर कि दिल की सेहत के मामले में कहा गया है कि कॉफी दिल की बीमारियों का खतरा कम कर सकती है।

यह भी पढ़ें-क्या आप भी पी रहे हैं वायरल ‘प्रोटीन कॉफी’? पीने से पहले पढ़ लें इसके साइड इफेक्ट्स

स्टडी के मुताबिक, अधिकांश वयस्कों के लिए प्रतिदिन 400 मिलीग्राम के करीब कैफीन या पांच कप कैफीनयुक्त काफी (Coffee) का सेवन सुरक्षित है। शोधकर्ताओं ने इस रिपोर्ट में कहा कि यह दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम में कमी से जुड़ा हो सकता है। इसके साथ ही यह हिदायत भी दी कि जरूरत से ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन दिल की सेहत पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है और इससे बचना चाहिए।

जहां एक तरफ कॉफी पीने के लिए यह स्टडी सकारात्मक संकेत देती है तो दूसरी तरफ एनर्जी ड्रिंक के मामले में इसकी रिपोर्ट थोड़ी अलग है। बता दें कि एनर्जी ड्रिंक में पाए जाने वाले उच्च स्तर के कैफीन उच्च रक्तचाप या अनियमित हृदय गति के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन फ्रांसिस्को के विज्ञानियों ने कहा कि बिना अतिरिक्त चीनी, फ्लेवर या क्रीम के कैफीनयुक्त काफी का सेवन टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग, स्ट्रोक, हृदय विफलता और कुछ अनियमित हृदय ताल के जोखिम में कमी से जुड़ा है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि एनर्जी ड्रिंक के शाट्स में प्रति तरल औंस 40-69 मिलीग्राम कैफीन हो सकता है, जो सामान्य कैफीनयुक्त काफी की तुलना में 3-4 गुना अधिक है। काफी में कैफीन का सेवन लिवर द्वारा मेटाबोलाइज किया जाता है और यह अधिकांश लोगों के लिए एक घंटे में अधिकतम सांद्रता तक पहुंच जाता है।

Tag: #nextindiatimes #Coffee #Lifestyle

RELATED ARTICLE