टेक्नोलॉजी डेस्क। Skullcandy ने Bose ऑडियो टेक्नोलॉजी और अपने एडजस्टेबल Crusher Bass सिस्टम के साथ Crusher 1080 ANC वायरलेस हेडफोन लॉन्च कर दिया है। ये नया ओवर-ईयर हेडफोन एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), स्पेशल ऑडियो, लंबी बैटरी लाइफ और सबसे लेटेस्ट ब्लूटूथ फीचर्स के सपोर्ट को कंबाइन करता है।
यह भी पढ़ें-Vivo T4 5G पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, जल्दी से चेक करें डील
ये Skullcandy एप के जरिए पर्सनलाइज्ड साउंड सेटिंग्स भी ऑफर करते हैं और इनमें कई लिसनिंग मोड्स शामिल हैं। ये हेडफोन चार कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है और इसके रिटेल बॉक्स में एक ट्रैवल केस, चार्जिंग केबल और ऑडियो केबल साथ मिलते हैं। Skullcandy Crusher 1080 ANC में एक फ्लैट फोल्डिंग और कोलैप्सिबल ओवर-ईयर डिजाइन मिलता है, जिससे इसे स्टोर करना और कहीं ले जाना काफी आसान हो जाता है।
इस हेडफोन में 36mm के डुअल ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिसमें अलग-अलग यूनिट्स फुल-रेंज ऑडियो और बेस आउटपुट को संभालते हैं। यूजर्स हेडफोन पर दिए गए डेडिकेटेड Crusher व्हील से या फिर Skullcandy एप के जरिए बेस की इंटेंसिटी को खुद सेट कर सकते हैं। इस हेडसेट का इम्पिडेंस 36ohms है और इसकी फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 20Hz से 20,000Hz तक है।

Skullcandy का कहना है कि इसका नया ड्राइवर सिस्टम साफ ऑडियो, बेहतर इंस्ट्रूमेंट सेपरेशन और ज्यादा मजबूत बेस रिस्पॉन्स देने के लिए डिजाइन किया गया है। ये हेडफोन Bose की एडवांस टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, जिसमें Bose Sound Design Tuning, म्यूजिक, मूवी और पॉडकास्ट के लिए प्रीसेट EQ मोड्स और एक कस्टमाइजेबल फाइव-बैंड इक्वलाइजर शामिल है।
बैटरी को लेकर दावा है कि Skullcandy Crusher 1080 ANC हेडफोन एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) ऑफ होने पर 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ और ANC ऑन होने पर 50 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। कंपनी का कहना है कि सिर्फ 10 मिनट की क्विक चार्जिंग से ये हेडफोन 4 घंटे तक का लिसनिंग टाइम दे देता है। इस हेडफोन का वजन 374.2 ग्राम है।
Tag: #nextindiatimes #SkullcandyCrusher1080ANC #technology




