नई दिल्ली। 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस अपने साथ इलाज के लिए ले गई। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया है। इसको लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके की प्रतिक्रिया सामने आई है।
यह भी पढ़ें-क्या 3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित है
प्रदर्शन स्थल से लोगों को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) ने कहा कि मैं आज से अपना अनशन शुरू कर रहा हूं। 20 जुलाई को हमारा मार्च भी होगा, और मेरा अनशन जारी रहेगा। ये लोग सोचते हैं कि सोनम सर को अंदर ले जाकर और यहां से उठाकर वे प्रोटेस्ट खत्म कर देंगे; आंदोलन खत्म नहीं होगा।
अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि सोनम सर को घसीटकर ले जाया गया है और गाली-गलौच करने और यहां से ले जाने की जो कायरतापूर्ण हरकत की गई है। उससे यह आंदोलन खत्म नहीं होगा। यह प्रोटेस्ट जारी रहेगा। हम यहीं रहेंगे, और 20 तारीख को यहीं से पार्लियामेंट तक मार्च शुरू होगा। पुलिसवालों ने गुंडों वाली हरकत की है।

अभिजीत दीपके ने लोगों से अपील में कहा कि जो लोग दिल्ली आना चाहते हैं, वे आ जाएं। हम यहीं बैठे रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने मुझे भी पीटा और जंतर-मंतर जाने से रोका। मुझे पीटा गया, सड़क पर घसीटा गया और कहा, ‘देखते हैं तुम जंतर-मंतर कैसे जाते हो।’ यहां कई विधायक और सांसद हैं, जिन्हें भी गेट पर रोक दिया गया है और अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
वहीं नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि माननीय हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार और सेहत की स्थिति और मेडिकल सलाह के आधार पर सोनम वांगचुक को यहां से बहुत जरूरी मेडिकल इलाज के लिए एक सही सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। वह अभी डॉक्टरों की देखरेख में हैं। पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे सरकारी काम में रुकावट न डालें और अधिकारियों के साथ सहयोग करें।
Tag: #nextindiatimes #AbhijitDeepke #SonamWangchuk




