33.8 C
Lucknow
गुरूवार, जुलाई 9, 2026

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का एलान, इन्हें मिली जगह

स्पोर्ट्स डेस्क। T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाली जिम्बाब्वे की टीम अब उसी लय को बरकरार रखना चाहती है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सिलेक्टर्स ने T20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 तक पहुंचने वाली टीम के अधिकांश खिलाड़ियों पर दोबारा भरोसा जताया है।

यह भी पढ़ें-क्या होता है BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट? किन खिलाड़ियों को मिलता है ये

युवा तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहुरी और बल्लेबाज मिल्टन शुम्बा को टीम में शामिल किया गया है। बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच T20I सीरीज के मुकाबले 15, 17 और 19 जुलाई को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे की टीम हाल ही में समाप्त हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करके लौटी है। टीम ने पहले दौर में अपने ग्रुप में अपराजित रहते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया था। इतना ही नहीं, उसने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर बड़ा उलटफेर भी किया था।

इसी प्रदर्शन के दम पर जिम्बाब्वे ने सुपर-8 में जगह बनाई थी। अब टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा के हाथों में होगी। सिलेक्टर्स को उम्मीद है कि उनकी कप्तानी में टीम अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखेगी। T20I क्रिकेट में अभी तक डेब्यू नहीं करने वाले युवा तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहुरी को पहली बार टीम में जगह मिली है।

उन्होंने हाल के दिनों में घरेलू और अन्य प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, बल्लेबाज मिल्टन शुम्बा की भी T20I टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार 2022 T20 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया में नीदरलैंड्स के खिलाफ जिम्बाब्वे के लिए T20I मैच खेला था। इसके अलावा बेन करन भी टीम में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं। उन्हें इस साल T20 वर्ल्ड कप के दौरान ब्रेंडन टेलर के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया था। अब वह न्यामहुरी के साथ इस सीरीज में T20I क्रिकेट में डेब्यू करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Tag: #nextindiatimes #T20 #zimvsban

RELATED ARTICLE