टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आप भी तस्वीरें बनाने के लिए अब तक ChatGPT जैसे टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब आपके पास एक और ऑप्शन आ गया है। जी हां, Meta ने भी अब अपना पहला AI इमेज जनरेटर Muse Image लॉन्च कर दिया है। इस AI मॉडल को Meta की AI यूनिट Meta Superintelligence Labs ने तैयार किया है।
यह भी पढ़ें-Instagram पर नहीं आ रहे व्यूज? वीडियो अपलोड करते समय न करें ये गलती
इसकी कमान Meta के चीफ AI ऑफिसर Alexandr Wang के हाथों में है। नए AI इमेज जनरेटर टूल के लॉन्च के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Meta के चीफ AI ऑफिसर Alexandr Wang ने यूजर्स को सलाह दी कि अगर वे Muse Image से सबसे अच्छे रिजल्ट चाहते हैं, तो अपनी खुद की तस्वीरें अपलोड करें।
साथ ही दोस्तों को टैग करें और ट्रेंडिंग कंटेंट का यूज करें। उनका कहना है कि ये AI मॉडल सिर्फ मजेदार तस्वीरें बनाने के लिए नहीं, बल्कि Instagram Stories, सोशल मीडिया पोस्ट और WhatsApp चैट जैसे रोजाना के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Meta का कहना है कि Muse Image में Self-Refinement, Multi-Reference Composition और Multi-Turn Editing जैसे एडवांस फीचर्स ऐड किया गए हैं जो इसे और भी खास बना देते हैं। Self-Refinement की मदद से AI अपने बनाए गए रिजल्ट को खुद बेहतर बना सकता है।
वहीं, Multi-Reference Composition में अलग-अलग तस्वीरों को मिलाकर ये टूल एक नई इमेज बना सकता है। Multi-Turn एडिटिंग के जरिए आप एक ही फोटो को कई बार एडिट और पहले से बेहतर बना सकते हैं।
इसके अलावा कंपनी का कहना है कि इंस्टाग्राम Stories के लिए 30 से ज्यादा नए AI इफेक्ट्स भी इसी मॉडल के जरिए काम करेंगे। साथ हे ये फीचर WhatsApp में Meta AI चैट के साथ भी मिलेगा।
Tag: #nextindiatimes #Meta #technology




