एंटरटेनमेंट डेस्क। अक्षय कुमार समेत कई सितारों से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) का जबरदस्त बज बना था। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद इसका असर दिखाई भी दिया। मूवी को देखने के लिए लोग सिनेमाघरों की तरफ दौड़े चले। इस फिल्म की कहानी ने लोगों का ध्यान खींचा है।
यह भी पढ़ें-शिल्पा शेट्टी-अक्षय कुमार का यह गाना 150 टेक में हुआ था शूट, रोने लगे थे सिंगर
इसके साथ ही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की काफी बड़ी स्टारकास्ट लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि इसका बजट 200-250 करोड़ रुपये है। अब फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान (Ahmed Khan) ने बजट का खुलासा किया है।
डायरेक्टर अहमद खान ने ‘स्क्रीन’ के साथ इंटरव्यू में फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के बजट को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा, मैंने फिल्म 110 करोड़ रुपये में पूरी की। प्रिंट्स और एडवरटाइजिंग जोड़ने के बाद फिल्म का कुल बजट 125 करोड़ हुआ। अगर शूटिंग के दिन बढ़ जाते तो खर्च भी तेजी से बढ़ता। फिल्म की इतनी बड़ी स्टारकास्ट होने के बाद भी शूटिंग सर्फ 75 दिन में पूरी कर ली गई। अगर शूटिंग एक दन भी बढ़ती तो सिर्फ स्टार्स की फीस ही नहीं, बल्कि कैटरिंग, रोजाना खर्चा, प्रोसेसिंग, एडिटिंग और बैकग्राउंड स्कोर तक का बजट बढ़ जाता है। असली खेल शूटिंग के दिनों का होता है।

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के डायरेक्टर ने आगे बताया, कई दिनों तक सेट पर करीब 900 लोग मौजूद रहते थे, इनमें स्टार्स की टीम और उनका स्टाफ भी शामिल होता था। इतना ही नहीं सेट पर कभी-कभी 50 वैनिटी वैन भी खड़ी रहती थीं। इसके बावजूद बजट को कंट्रोल में रखा और तय समय में फिल्म पूरी कर ली। मैं सुन रह था क लोग फिल्म का बजट 200-250 करोड़ रुपये बता रहे थे। पता नहीं लोग ऐसा क्यों कह रहे थे?
अहमद खान ने बताया कि उन्होंने पूरी फिल्म सिर्फ 110 करोड़ रुपये में शूट कर ली थी, जबकि प्रिंट्स एंड एडवरटाइजिंग (P&A) जोड़ने के बाद फिल्म की कुल लागत करीब 125 करोड़ रुपये रही। उन्होंने कहा- मैंने फिल्म 110 करोड़ में पूरी की। P&A जोड़ने के बाद कुल बजट 125 करोड़ हुआ।
Tag: #nextindiatimes #WelcomeToTheJungle #Entertainment




