40.5 C
Lucknow
शनिवार, जुलाई 4, 2026

Renault की नई Kwid में है खूबियों की भरमार, एसयूवी जैसा लुक भी है खास

ऑटो डेस्क। रेनो इंडिया ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपनी नई क्विड (renault kwid) भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है और इस एंट्री लेवल हैचबैक के 2026 अपडेटेड मॉडल का मकसद ग्राहकों के लिए कार बाइंग एक्सपीरियंस को आसान बनाना है। इस वास्ते कंपनी ने अब केवल दो वेरिएंट्स- इवॉल्यूशन (Evolution) और क्लाइंबर (Climber) का विकल्प दिया है।

यह भी पढ़ें-जल्द आएंगे Mahindra BE 6 और XEV 9e के 4 नए वैरिएंट, होंगी ये खासियतें

रेनो की नई ब्रैंड आइडेंटिटी के साथ आई यह एंट्री लेवल हैचबैक अब पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक दिखती है। 2026 रेनो क्विड कंपनी की लेटेस्ट ब्रैंड आइडेंटिटी के साथ बोल्ड और एसयूवी जैसे लुक के साथ देखने में काफी बेहतर हो गई है। इसमें इवॉल्यूशन और क्लाइंबर जैसे सिर्फ दो वेरिएंट्स मिलेंगे। इनकी एक्स शोरूम प्राइस 4.52 लाख रुपये और 5.60 लाख रुपये है। इसमें 184 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस, एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट, रियर-व्यू कैमरा, 17 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स, डुअल एयरबैग्स और एबीएस जैसी खूबियां मिलती हैं।

रेनो इंडिया में सेल्स और मार्केटिंग के वाइस प्रेजिडेंट फ्रांसिस्को हिडाल्गो का कहना है कि क्विड के माध्यम से भारत के लाखों ग्राहकों ने अपना कार का सपना पूरा किया है। इस नए अपडेट के साथ कंपनी का लक्ष्य उसी विरासत को आगे बढ़ाना है, ताकि पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों को एक क्लियर और टेंशन-फ्री एक्सपीरियंस मिल सके।

अब आपको नई रेनो क्विड की खूबियों के बारे में बताएं तो तकनीकी और डिजाइन के मामले में रेनो इंडिया की यह अपडेटेड हैचबैक अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर साबित हो सकती है। इसमें 184 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस और 279 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है, जो इसे भारतीय सड़कों और परिवार की जरूरतों के लिए एक प्रैक्टिकल ऑप्शन बनाता है।

इसके अलावा 8 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डुअल एयरबैग्स, एलईडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन, 5 स्पीड मैनुअल और Easy-R AMT ट्रांसमिशन विकल्प, रोटरी डायल गियर सेलेक्टर, रिमोट कीलेस एंट्री, पावर विंडो, स्टाइलिश डुअल टोन इंटीरियर, व्हील आर्च क्लैडिंग और 17 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ यह सुरक्षा और मनोरंजन का सही बैलेंस देती है।

Tag: #nextindiatimes #RenoIndia #renaultkwid

RELATED ARTICLE