सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का जनपद सिद्धार्थनगर में संभावित दौरा प्रस्तावित है लेकिन दौरे से पहले ही जिले में सियासी पारा हाई हो गया है। सीएम के आगमन की तैयारियां तो जोरों पर हैं लेकिन विपक्ष ने अब सीधे तैयारियों की ‘लोकेशन’ पर ही बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर: जमीन पर कब्जा करने की कोशिश, अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर पीड़ित
समाजवादी पार्टी का आरोप है कि इस वीआईपी दौरे की आड़ में एक बड़ा ‘खेल’ चल रहा है। पूरा मामला मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए चयनित स्थान को लेकर है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने सीधे प्रशासन की नीयत पर उंगली उठाई है।
उनका कहना है कि जिले का बीएसए ग्राउंड जहां सालों से पारंपरिक रूप से सभी बड़े राजनीतिक और सरकारी आयोजन होते आए हैं, उसे इस बार दरकिनार कर दिया गया।
आखिर क्यों? क्योंकि इस बार प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए चुना है सनई चौराहे के बगल का वाटर लॉगिंग एरिया (जलजमाव वाला क्षेत्र), जो कि असल में किसानों के खेत हैं।सपा का सीधा और गंभीर आरोप है कि जानबूझकर ऐसी जगह चुनी गई है जहां तैयारियों के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये का बजट ठिकाने लगाया जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि किसानों के खेतों में कार्यक्रम कराकर सिर्फ और सिर्फ ‘भ्रष्टाचार के खेल’ को अंजाम देने की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। अब देखना यह होगा कि विपक्ष के इस तीखे हमले पर जिला प्रशासन और सत्तापक्ष क्या सफाई देता है। क्या वाकई जगह का चुनाव किसी मजबूरी में हुआ है या फिर विपक्ष के आरोपों में दम है?
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #CMYogi #Siddharthnagar




