ऑटो डेस्क। लग्जरी बाइक बनाने वाली कंपनी डुकाटी (Ducati) ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2026 Scrambler Nightshift (2026 डुकाटी स्क्रैम्बलर नाइटशिफ्ट) को उतार दिया है। इस बार कंपनी ने इसे बेहद आकर्षक ‘एमराल्ड ग्रीन’ कलर स्कीम के साथ पेश किया है। बाइक लवर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि देश भर के डुकाटी डीलरशिप्स पर इस धांसू मोटरसाइकिल की बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें-2026 Kawasaki Ninja 500 हुई लॉन्च, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर्स से है लैस
Scrambler Nightshift अपनी पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा Cafe Racer बाइक से प्रेरित मॉडल बना हुआ है। यह बाइक पुराने जमाने के शानदार लुक और आधुनिक तकनीक का एक बेहतर कॉम्बिनेशन पेश करती है। अपडेटेड Scrambler नाइटशिफ्ट की सबसे बड़ी खूबी इसका Emrald Green पेंट फिनिश है।

Ducati का कहना है कि यह रंग 1970 के दशक की मशहूर टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर रेसिंग गाड़ियों के प्रेरित है। यह नया रंग इस मोटरसाइकिल को एक अलग और अनोखा लुक देता है। इसके किनारे पर शीशों (Bar-end Mirrors) के साथ फ्लैट हैंडलबार दिया गया है। इसमें अलग रंग की सिलाई वाली सीट और ब्लैक रंग के तार वाले स्पोक व्हील (Wire-Spoke wheels) दिए गए हैं। बाइक की पूरी बॉडी पर ग्लॉस और मैट फिनिश का कॉम्बिनेशन मिलता है। इस बाइक के डिजाइन को पूरा करने के इसमें आगे और पीछे के मडगार्ड के साथ-साथ कॉम्पैक्ट LED इंडिकेटर्स दिए गए हैं।
Ducati के मुताबिक, इस नए तरीके से डिजाइन किए गए क्लत को चलाना ज्यादा स्मूथ है और यह साइज में भी छोटा है। इससे बाइक की चौड़ाई कम हुई है और राइडर के पैरों के पास एक्सट्रा जगह मिलती है। कंपनी का यह भी दावा है कि यह अपडेटेड मॉडल अपने पुराने मॉडल की तुलना में लगभग 4 किलो तक हल्का है।
Tag: #nextindiatimes #DucatiScramblerNightshift #Ducati




