फ़्रांस। फ्रांस की राजधानी पेरिस इन दिनों भयंकर गर्मी (heatwave) की लपटों से जूझ रही है। जून 2026 में पेरिस और आसपास के इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसकी वजह से फ्रांस के करीब 61 इलाकों में हाई लेवल का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस भयानक गर्मी की वजह से न सिर्फ स्कूल, और ट्रेन पर असर पड़ा है, बल्कि पेरिस पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सड़कों और पब्लिक प्लेसेज पर शराब पीने पर पूरी तरह बैन लगा दिया है।
यह भी पढ़ें-फ्रांस में भीषण गर्मी से हाहाकार, जानिए कितनी गर्मी झेल सकता है हमारा शरीर
यह बैन वीकेंड के दौरान खास तौर पर लागू किया गया, क्योंकि इस दौरान लोगों के बाहर निकलने और पार्टी करने की संभावना ज्यादा रहती है। अब सवाल यह आता है कि आखिर सरकार ने शराब पर ही बैन क्यों लगाया, जबकि गर्मी से बचने के लिए और भी कई उपाय हो सकते थे। इसका सीधा कारण है कि शराब और गर्मी का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए बहुत खतरनाक साबित होता है। शराब पीने से शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन तेजी से बढ़ता है, क्योंकि शराब शरीर से पानी को बाहर निकालने का काम करती है।

ऐसे में जब बाहर भयंकर गर्मी हो और इंसान शराब भी पी ले तो उसके शरीर का तापमान कंट्रोल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इससे हीट स्ट्रोक, बेहोशी और कई बार तो यह जान जाने का खतरा भी बढ़ जाता है। सिर्फ शराब बैन ही नहीं, बल्कि इस भयंकर गर्मी ने फ्रांस में और भी कई मुसीबतें खड़ी कर दी हैं।
हाल के दिनों में गर्मी से बचने के लिए लोग नदी, तालाब और कैनाल में नहाने के लिए कूद रहे हैं, जिसकी वजह से डूबने की घटनाएं भी काफी बढ़ गई हैं। फ्रांस के खेल मंत्री के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में देश भर में 55 लोगों के डूबने से मरने की खबर आई है। इसके अलावा एफिल टावर, लूव्र म्यूजियम जैसी मशहूर जगहों के खुलने के समय में भी बदलाव किया गया है और कई जगह मिस्टिंग स्टेशन यानी ठंडी भाप छिड़कने वाली मशीनें भी लगाई गई हैं ताकि लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सके।
Tag: #nextindiatimes #heatwave #france #parisheatwave




