टेक्नोलॉजी डेस्क। वनप्लस का बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी के लेटेस्ट N सीरीज का पहला स्मार्टफोन है, जिसे अफोर्डेबल प्राइसिंग में पेश किया गया है। इस फोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 6000 सीरीज चिपसेट, 8,000mAh बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया है। इस फोन के बैक में सिंगल कैमरा दिया है, जो स्क्वायर शेप मॉड्यूल में दिया गया है।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा
OnePlus N6 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 4GB की रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ 22,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 6GB + 128GB के साथ 24,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।
OnePlus N6 स्मार्टफोन की पहली सेल अमेजन पर 4 जुलाई से प्राइम डे सेल के साथ शुरू होगी। यह फोन Fresh Mint और Midnight Green कलर ऑप्शन में आएगा।अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान कंपनी 1,000 का एक्सक्लूसिव डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही एक्सिस बैंक और एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है।

OnePlus के N सीरीज का यह फोन डुअल SIM हेंडसेट है, जो लेटेस्ट Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर रन करता है। वनप्लस का कहना है कि इस फोन को दो OS अपग्रेड और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
OnePlus N6 स्मार्टफोन में 6.75-इंच का HD LCD टचस्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह फोन IP65 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है।
Tag: #nextindiatimes #OnePlusN6 #Technology




