45.1 C
Lucknow
शनिवार, जून 27, 2026

सिद्धार्थनगर: मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल

सिद्धार्थनगर। Siddharthnagar जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम छोटकी बेलहरी में दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हिंसक मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में फूटी पानी की टंकी, झरने की तरह बहा पानी

मिली जानकारी के अनुसार, छोटकी बेलहरी गांव में दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। शुरुआत में दोनों तरफ से गाली-गलौज और कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। मारपीट की इस लाइव घटना को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल है।

दरअसल क्षेत्र के छोटकी बेलहरी गांव में गुरुवार को एक महिला की मौत हो गई थी। उसी की कब्रिस्तान बनाने के लिए खुरपा देने को लेकर अकबर अली और मतिबुल्लाह के बीच कहासुनी हुई थी। इसको लेकर डॉयल 112 भी आई थी लोगों को शुक्रवार पर थाने पर आने को कहकर चली गई थी। शुक्रवार को लोग थाने पर जा रहे थे।

इसी दौरान छोटकी बेलहरी चौराहे पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर पहुंचाया जहां सभी का प्राथमिक उपचार हुआ। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जमाल और सोनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां से डॉक्टरों ने जमाल की हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। शुद्धोधन चौकी प्रभारी जगत नारायण यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

RELATED ARTICLE