45.1 C
Lucknow
शनिवार, जून 27, 2026

लखनऊ: सरोजनी नगर में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, चाक-चौबंद रही सुरक्षा

लखनऊ। लखनऊ के बंथरा में शुक्रवार को मोहर्रम का जुलूस अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। पूरे रास्ते “या हुसैन” की सदाओं से माहौल गूंजता रहा, जो इमाम हुसैन की शहादत को याद करने का प्रतीक था।

यह भी पढ़ें-जानिए क्यों मनाते हैं मुहर्रम, कर्बला की जंग से जुड़ा है कनेक्शन

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह लंगर और शरबत की व्यवस्था की। राहगीरों और जुलूस में शामिल लोगों को जलपान कराया गया, जिससे आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था और अधिकारियों ने लगातार निगरानी रखी, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

मोहर्रम (Muharram) के मद्देनजर थाना सरोजिनी नगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के नेतृत्व में बदाली खेड़ा चौकी इंचार्ज अजय कुमार, एस आई विकास राजपूत और सारी टीम ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। क्षेत्र में भारी संख्या में अज़ादारों की मौजूदगी के बीच पुलिस ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।

पुलिस की सतर्क निगरानी और प्रभावी व्यवस्थाओं के चलते मोहर्रम का जुलूस पूरी तरह शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है इस दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही। प्रशासन ने सभी अज़ादारों, आयोजकों और क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

(रिपोर्ट- राजेश कुमार, लखनऊ)

RELATED ARTICLE