42.6 C
Lucknow
रविवार, जून 21, 2026

रकुल प्रीत सिंह ने हिमालयन योग गुरू के साथ किया ऐसा योग, लोग हैरान

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पर देश-विदेश में योगा की धूम नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से लेकर आम इंसान तक योगा करते हुए नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

यह भी पढ़ें-आंखों की रोशनी तेज रखने के लिए करें ये योगासन, दवा की नहीं पड़ेगी जरूरत

फिटनेस के प्रति बेहद सजग रहने वाली रकुल को हाल ही में प्रसिद्ध योग गुरु हिमालयन सिद्धा अक्षर के मार्गदर्शन में एक कठिन योग मुद्रा करते हुए नजर आ रही हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस रकुल प्रीत के साथ हिमालय योगा गुरु भी जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, एक्ट्रेस रकुल प्रीत योगा दिवस के मौके पर योग गुरु Himalayan Siddhaa Akshar के साथ कुछ मुश्किल योगासन करती नजर आ रही हैं।

सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने पूरे बैलेंस, फोकस और फ्लेक्सिबिलिटी के साथ इसे आसानी से कर दिखाया। यही वजह है कि लोग उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ये पूरा सेशन ऐसे समय पर हुआ है जब पूरी दुनिया International Day of Yoga पर योग कररही है। इसी बीच हिमालयन सिद्धा अक्षर एक बड़ा मिशन शुरू किया हैं। वो एक ही दिन में 21 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करने वाले हैं। उनका मकसद सिर्फ रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग से जोड़ना है।

कौन हैं हिमालयन सिद्धा अक्षर?

हिमालयन सिद्धा अक्षर एक भारतीय योग गुरु, स्पिरिचुअल टीचर और लेखक हैं। इन्हें अक्सर “Grand Master Akshar” भी कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हिमालयन सिद्धा अक्षर की Akshar Yoga Kendraa नाम की संस्था भी है। ये योग ट्रेनिंग, वर्कशॉप और ऑनलाइन क्लासेस चलाते हैं।

इनका फोकस योग को मॉडर्न लाइफस्टाइल से जोड़कर आसान तरीके से सिखाना है। हिमालयन सिद्धा अक्षर बड़े-बड़े योग इवेंट्स और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से जुड़े रहे हैं। कई देशों में योग और वेलनेस सेशन कर चुके हैं। फिटनेस और माइंडफुलनेस को प्रमोट करते हैं।

Tag: #nextindiatimes #RakulPreetSingh #InternationalYogaDay #AksharYogaKendraa #HimalayanSiddhaaAkshar

RELATED ARTICLE