ऑटो डेस्क। भारत में कावासाकी की ओर से कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 500 सीसी सेगमेंट में नई मोटरसाइकिल (2026 Kawasaki Ninja 500) को लॉन्च कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले इस मोटरसाइकिल के पुराने वर्जन को बंद कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें-Hyundai Venue N Line की नई जनरेशन होगी लांच, सामने आए फीचर्स
2026 वर्जन में भी निर्माता ने 451 सीसी की क्षमता का इंजन दिया है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 38 किलोवाट पावर के साथ 43 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। मोटरसाइकिल को छह स्पीड गियरबॉक्स के साथ ऑफर किया गया है। निर्माता कावासाकी की ओर से निंजा 500 मोटरसाइकिल में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है।
इसमें एलईडी हेडलाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, 17 इंच टायर, 14 लीटर की क्षमता का पेट्रोल टैंक, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, असिस्ट और स्लिप्र क्लच, एबीएस जैसे फीचर्स को ऑफर किया गया है। कावासाकी की ओर से निंजा 500 की एक्स शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये रखी गई है।

यह कीमत इसलिए ज्यादा है क्योंकि इस मोटरसाइकिल को भारत में सीबीयू के तौर पर ऑफर किया जाता है और इस कारण पर इस पर काफी ज्यादा टैक्स दिया जाता है। वहीं पुराने वर्जन के मुकाबले 2026 वर्जन की कीमत 10 हजार रुपये तक ज्यादा है। भारतीय बाजार में कावासाकी निंजा 500 का सीधा मुकाबला Aprilia RS 457, KTM RC 390 जैसी मोटरसाइकिल के साथ होता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इनमें से कोई भी चीज़ 2025 मॉडल से अलग नहीं है, लेकिन 2026 अपडेट के लिए Kawasaki Ninja 500 अब कंपनी के सिग्नेचर ग्रीन कलर में आती है।
Tag: #nextindiatimes #2026KawasakiNinja500 #Kawasaki




