40.4 C
Lucknow
मंगलवार, जून 16, 2026

उम्र बढ़ने पर भी लोहे जैसी मजबूत रहेंगी हड्डियां, आज से ही शुरू करें ये काम

लाइफस्टाइल डेस्क। उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों (bones) के कमजोर होने की समस्या काफी आम है। महिलाओं में यह समस्या पुरुषों से पहले शुरू हो जाती है। घटती बोने डेंसिटी के कारण फ्रैक्चर, ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए उम्र बढ़ने के साथ लाइफस्टाइल पर ध्यान देना और भी जरूरी है। हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज से हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें-कितना ब्लड प्रेशर होने पर आ सकता है हार्ट अटैक?

आइए जानें बढ़ती उम्र में हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए क्या करना चाहिए?

-हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। इसलिए अपनी डाइट में कैल्शियम से भरपूर फूड्स, जैसे- दूध, दही, पनीर, तिल, बादाम आदि को शामिल करें। इन्हें रोज अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होगी।

-विटामिन डी शरीर में कैल्शियम को अब्जॉर्ब करने में मदद करता है। सुबह की धूप में 15-20 मिनट रहना इसका सबसे अच्छा नेचुरल तरीका है। इसके अलावा अंडे की जर्दी, मशरूम और फोर्टिफाइड दूध से भी विटामिन-डी मिलता है।

-वॉकिंग, योगा, स्ट्रेचिंग और हल्का वेट ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज हड्डियों को मजबूत रखती हैं और जॉइन्ट्स एक्टिव रहते हैं। रोजाना कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्सरसाइज हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

-प्रोटीन हड्डियों की मरम्मत और विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। दाल, सोया, अंडे और नट्स जैसे फूड्स प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं। इन्हें डाइट में शामिल करें, ताकि हड्डियां मजबूत रहें।

-ज्यादा चाय, कॉफी या शराब पीने से शरीर में कैल्शियम का बैलेंस बिगड़ता है। इसलिए चाय-कॉफी सीमित मात्रा में पिएं और शराब से परहेज करें।

-40 वर्ष के बाद हड्डियों की जांच कराना जरूरी है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम या विटामिन-डी सप्लीमेंट्स लें जिससे हड्डियों में कमी पूरी हो सके।

Tag: #nextindiatimes #health #bones

RELATED ARTICLE