स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय खेल जगत में शुक्रवार को शोक पसर गया। पूर्व दिग्गज निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 की उम्र में निधन हो गया। जर्मनी के म्यूनिख में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से भारतीय दल के साथ लौटते समय फ्लाइट में राणा की तबीयत बिगड़ी। नई दिल्ली पहुंचने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
यह भी पढ़ें-रोहित शर्मा के वो रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना कोहली के लिए है नामुमकिन!
बता दें कि जसपाल राणा (Jaspal Rana) ने चैंपियन निशानेबाज होने के बाद कोचिंग करके देश को कई नायाब हीरे दिए, जिसमें मनु भाकर, सौरभ चौधरी और चिंकी यादव जैसे नाम शामिल हैं। जसपाल राणा का जन्म 28 जून 1976 को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक गढ़वाली परिवार में हुआ। उनके पिता नारायण सिंह राणा 1971 युद्ध के वेटरन हैं, जिन्होंने इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस में सेवा की और बाद में 2000 में उत्तराखंड के पहले खेल मंत्री बने।

उनके पिता निशानेबाजी खेल में दिलचस्पी रखते थे और वो जसपाल के पहले कोच भी हैं। जसपाल के दो भाई-बहन सुषमा सिंह (राणा) और सुभाष राणा हैं। दोनों ही काफी अच्छे निशानेबाज रहे। जसपाल राणा ने छोटी उम्र में साबित कर दिया था कि वो देश के दिग्गज निशानेबाजों में से एक बनेंगे। महज 12 की उम्र में उन्होंने अहमदाबाद में 31वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के जरिये अपना नेशनल डेब्यू किया और सबको चौंकाते हुए रजत पदक जीता। फिर 1994 में 46वीं विश्व शूटिंग चैंपियनशिप (जूनियर सेक्शन) में उन्होंने स्टैंडर्ड पिस्टल शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई।
निशानेबाजी से संन्यास लेने के बाद जसपाल राणा ने बतौर कोच भारतीय शूटिंग को नई बुलंदियों पर पहुंचाया। राणा ने मनु भाकर की मेंटरिंग की, जिन्होंने वर्ष 2024 के पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचते हुए दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। इसके अलावा जसपाल राणा ने सौरभ चौधरी, अनीश भानवाला और चिंकी यादव जैसे युवा सनसनीखेज खिलाड़ियों को भी तराशा।
Tag: #nextindiatimes #JaspalRana #Sports




