ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में कई निर्माताओं की ओर से वाहनों को ऑफर किया जाता है। हुंडई की ओर से भी मिड साइज एसयूवी के तौर पर Hyundai Creta N Line को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को अब खरीदना महंगा हो गया है।
यह भी पढ़ें-आ गई पैनोरमिक सनरूफ वाली सबसे सस्ती SUV, TATA Nexon Pure+ PS हुई लॉन्च
हुंडई की ओर से ऑफर की जाने वाली क्रेटा के एन लाइन वर्जन की कीमत को बढ़ा दिया गया है। निर्माता की ओर से इसकी कीमत में बढ़ोतरी को तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में 1300 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग की गई है।
हुंडई की ओर से क्रेटा एन लाइन के एन10 मैनुअल ड्यूल टोन वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। इस वेरिएंट की कीमत में 1300 रुपये बढ़ाए गए हैं। निर्माता की ओर से एन 10 मैनुअल की कीमत में 800 रुपये और एन10 डीसीटी ड्यूल टोन की कीमत में 490 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली क्रेटा एन लाइन के कुछ वेरिएंट्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन वेरिएंट्स में एन8 डीसीटी और एन10 डीसीटी वेरिएंट्स शामिल हैं।

कीमत में बढ़ोतरी के बाद भी इसके बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 17.83 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत अब 20.01 लाख रुपये हो गई है। हुंडई की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर क्रेटा की बिक्री की जाती है। इसके स्पोर्टी वर्जन के तौर पर क्रेटा एन लाइन को ऑफर किया जाता है। जिसमें काले और लाल रंग के इंंसर्ट्स को दिया जाता है। लेकिन इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
Tag: #nextindiatimes #HyundaiCretaNLine #Hyundai




