31 C
Lucknow
Saturday, May 9, 2026

आ गई पैनोरमिक सनरूफ वाली सबसे सस्ती SUV, TATA Nexon Pure+ PS हुई लॉन्च

ऑटो डेस्क। भारतीय कार कंपनी TATA Motors ने अपनी नई कार Nexon Pure+ PS लॉन्च कर दी है। दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपए है। यह पहली बार है जब 10 लाख से कम कीमत वाली किसी कार में पैनोरमिक सनरूफ दी गई है।

यह भी पढ़ें-बड़ा परिवार है तो खरीदें ये SUVs, मिलता है हुंडई क्रेटा से ज्यादा बूट स्पेस

Nexon Pure+ कई तरह के इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगी। इसमें डीजल इंजन मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ मिलेगा। अगला है पेट्रोल जो इस सेगमेंट का सबसे पावरफुल 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मैनुअल और AMT के साथ होगा। अंत में तीसरा है iCNG जो टाटा की खास ट्विन सिलिंडर तकनीक वाला iCNG मॉडल है जो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ है।

10 लाख रुपए स कम में भारत का पहला Voice-Assisted वाला बड़ा सनरूफ है। इंफोटेनमेंट सिस्टम की बात करें तो 26.03 सेमी का हरमन सिस्टम जिसमें वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले की सुविधा है।साथ बी, 6-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, सेंसर्स के साथ HD रियर व्यू कैमरा, ऑटोमैटिक LED हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल, LED टेल लैंप्स और इलेक्ट्रिक ORVMs मिलते हैं।

आपको बता दें कि Nexon देश भर के ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार और पूरे वित्त वर्ष 2026 में भारक की नंबर-1 SUV रही है। अब 10 लाख से कम में भारत के पहले पैनोरमिक सनरूफ से साथ Pure+P PS वेरिएंट को पेश करना इसे और भी मजबूत बनाता है। नेक्सॉन 5-स्टार ग्लोबल NCAP और भारत NCAP रेटिंग वाली सुरक्षित SUV है। Pure+ PS में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं। साथ में ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड, ट्रैक्शन कंट्रोल, TPMS और 360° कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Tag: #nextindiatimes #NexonPurePS #TATAMotors

RELATED ARTICLE