44.5 C
Lucknow
बुधवार, जून 10, 2026

यूपी का यह मंदिर करता है मॉनसून की भविष्यवाणी, टपकने लगती हैं पानी की बूंदें

कानपुर। आज के इस वैज्ञानिक युग में शायद ही कोई कल्पना करेगा कि किसी भगवान का मंदिर बारिश (Monsoon) आने का पहले ही संकेत दे सकता है। भारत में एक ऐसा ऐतिहासिक मंदिर है जो मानसून आने की सूचना पहले ही दे देता हैं। जानें आखिर ऐसी भविष्यवाणी करने वाला दिव्य मंदिर कहां हैं।

यह भी पढ़ें-रेड, ऑरेंज, येलो अलर्ट ही क्यों जारी करता है मौसम विभाग; जानें इन सभी का मतलब

कानपुर शहर से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर स्थित बेहटा बुजुर्ग गांव में प्राचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर स्थापित है। यह मंदिर देश-विदेश में मानसून मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस ऐतिहासिक मंदिर के गर्भगृह के भीतर भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ बहन सुभद्रा की काले पत्थर की मूर्तियां स्थापित हैं। इस मंदिर में मानसून से पहले पानी टपकना व बरसात के दौरान मंदिर के भीतर एक बूंद भी पानी न आना किसी अजूबे से कम नहीं है।

भगवान जगन्नाथ का यह मंदिर बहुत ही प्राचीन बताया जाता है, इस मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ और देवी सुभद्रा की काले चिकने पत्थरों से बनी मनमोहक मूर्तियां विराजमान है। मंदिर के प्रांगन में सूर्यदेव और पद्मनाभम की मूर्तियां भी स्थापित है। जगन्नाथ पूरी की तरह यहां भी स्थानीय लोगों द्वारा भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाती है। रथयात्रा में स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के गांव के लोग ही शामिल होते हैं।

ग्रामीण बताते हैं कि भीषण गर्मी में बारिश होने के करीब एक सप्ताह पहले ही बिना बरसात के इस मंदिर की छत से अचानक पानी की बूंदे टपकने लगती है, इतना ही नहीं जिस आकार की बूंदे छत से टपकती है, उसी आधार पर उतनी ही बारिश भी होती है। लोग मंदिर की छत टपकने के संदेश को समझकर अपने खेतों में जमीनों को जोतने के लिए निकल पड़ते हैं। हैरानी में डालने वाली बात यह भी है कि जैसे ही बारिश शुरु होती है, छत अंदर से पूरी तरह सूख जाती है।

Tag: #nextindiatimes #Monsoon #Weather

RELATED ARTICLE