30.7 C
Lucknow
शनिवार, जुलाई 25, 2026

3,300 रूपये में बिक रहे हैं इस फिल्म के टिकट्स; जानें आखिर क्या खास है इसमें

एंटरटेनमेंट डेस्क। दिग्गज निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। निर्देशक की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ओपनहाइमर’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जैसा शानदार रिस्पॉन्स मिला था, उसे देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर भारत में बड़े स्तर पर तैयारी की है।

यह भी पढ़ें-टॉम क्रूज का असली नाम जानते हैं आप? ये हैं अब तक के उनके खतरनाक स्टंट्स

भारत में ‘द ओडिसी’ की एडवांस बुकिंग 8 जून से शुरू हो चुकी है। अगर आप क्रिस्टोफर नोलन के सिनेमा के दीवाने हैं और इस फिल्म को थिएटर्स में देखना चाहते हैं, तो आपको अपनी जेब अच्छी-खासी ढीली करनी पड़ सकती है। क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म के IMAX शोज की बुकिंग शुरू होते ही टिकटों के दाम आसमान छूने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में इसके प्रीमियर शोज की सीटों की कीमत 3,000 रूपये तक रखी गई है। वहीं, मुंबई में देर रात के शोज की टिकटों के दाम 3,300 रूपये तक पहुंच गए हैं। ‘द ओडिसी’ भारत में सबसे ज्यादा महंगी टिकट बिक्री वाली फिल्म बन चुकी है। हालांकि, टिकटों की भारी-भरकम कीमत होने के बावजूद दर्शकों में ‘द ओडिसी’ को लेकर गजब की उत्सुकता है।

आलम यह है कि कुछ ही मिनटों में फिल्म के ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ के टिकट धड़ाधड़ बिक गए। जहां मुंबई और पुणे के फैंस क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म के लिए मोटी रकम खर्च करने से पीछे नहीं हट रहे हैं, वहीं देश के अन्य शहरों में टिकटों के इन आसमान छूते दामों को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

द ओडिसी की कहानी ट्रोजन युद्ध के नायक इथाका के राजा की युद्ध जीतने की बाद, ओडीसियस सैनिकों के साथ अपने राज्य में लौटने की है। हालांकि, उन्हें अपने घर पहुंचने में 10 साल लग जाते हैं, क्योंकि उनके घमंड के कारण समुद्र देवता पोसिडॉन उनसे खफा हो जाते हैं और उनके रास्ते में कई बाधा डालते हैं। घर लौटने के इस सफर में उन्हें कई खतरों का सामना करना पड़ता है।

Tag: #nextindiatimes #TheOdyssey #Hollywood

RELATED ARTICLE