42.8 C
Lucknow
रविवार, जून 7, 2026

शानदार फॉर्म के बाद भी T20 टीम से बाहर क्यों हुए शुभमन गिल? सामने आई वजह

स्पोर्ट्स डेस्क। शुभमन गिल IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर थे, उन्होंने 16 पारियों में 732 रन बनाए। उनकी कप्तानी में टीम फाइनल तक भी पहुंची। वह रन बनाने के मामले में ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी से सिर्फ 44 रन ही पीछे थे।

यह भी पढ़ें-वैभव सूर्यवंशी का विज्ञापन की दुनिया में जलवा, जानिए अब कितनी कर दी फीस

वैभव को जहां पहली बार नेशनल टीम में जगह दी गई, वहीं गिल को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के स्क्वॉड से बाहर रखा गया है। अब इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है। टी20 टीम के ऐलान के बाद से कुछ लोग सोशल मीडिया पर आलोचना कर रहे थे कि शानदार फॉर्म में होने के बावजूद शुभमन गिल को क्यों नहीं चुना गया। अब एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है कि BCCI के इस फैसले की वजह क्या है।

Shubman Gill ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट की पहली पारी में भी शतक जड़ा है। एक सूत्र ने बताया, “चयन समिति ने शुभमन गिल को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक टेस्ट और वनडे क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। वह शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि बोर्ड चाहता है कि वह आगामी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह फिट हों।”

भारत का अगले 18 महीनों का शेड्यूल बहुत व्यस्त है। अगर शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट में खेलेंगे तो ये उनके लिए अत्यधिक थकान वाला हो सकता है। 2027 में होने वाले ओडीआई वर्ल्ड कप से पहले भारत को 35 वनडे और 9 WTC के मैच खेलने हैं। इसी वजह से गिल टी20 टीम में शामिल नहीं है, हालांकि उम्मीद है कि 2028 में होने वाले ओलंपिक और टी20 वर्ल्ड कप से पहले वह वापसी करें।

Tag: #nextindiatimes #ShubmanGill #T20

RELATED ARTICLE