43.6 C
Lucknow
रविवार, जून 7, 2026

फैमिली के लिए सबसे सेफ! ये हैं भारत की 3 सबसे सुरक्षित लग्जरी MPVs

ऑटो डेस्क। भारत में लग्जरी MPV गाड़ियों का क्रेज भी बढ़के समय के साथ रफ्तार पकड़ रहा है। अब लोग इन गाड़ियों में सिर्फ जगह और तकनीक ही नहीं बल्कि बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स भी देखते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही तीन लग्जरी MPV के बापे में जो सेफ्टी के मामले में सबसे आगे मानी जाती हैं।

यह भी पढ़ें-Tata ला रही Punch EV Facelift मॉडल, शानदार लुक ने जीता सबका दिल

Lexus LM:

यह गाड़ी भारत में लग्जरी का सबसे बड़ा उाहरण है। इसके सबसे महंगे मॉडल में सिर्फ चार सीटें हैं जिसमें एक पार्टीशन और साथ ही 48 इंच की बड़ी स्क्रीन लगी है। सेफ्टी के लिए इसमें Lexus Safety System+ दिया गया है। इसमें टक्कर से बचाने वाला सिस्टम, लेन कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक हाई बीम जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा, गाड़ी में 12 एयरबैग, ड्राइवर पर नजर रखने वाला मॉनिटर और पीछे से आने वाले पैदल यात्रियों को पहचानने वाला सिस्टम है भी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.15 करोड़ रुपए है।

Toyota Vellfire:

यह कार अपने बड़े स्पेस, शांत केबिन और हाइब्रिड इंजन के लिए जानी जाती है। ड्राइवर द्वारा चलाई जाने वाली इस लग्जरी कार में स्लाइडिंग डोर्स, शानदार कैप्टन सीटें और मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है। यह Toyota के मजबूत TNGA प्लैटफॉर्म पर बनी है। इसमें Toyota Safety Sens 3.0 मिलता है। इसमें लेन बदलने की चेतावनी और रडार आधारित क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है।

इसमें 7 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, पीछे से आने वाले ट्रैफिक को अलर्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और पहाड़ी पर गाड़ी रोकने-बढ़ाने के लिए हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.20 करोड़ रुपए है।

MG M9:

इसे JSW MG Motor India के लग्जरी रिटेल चैनल MG Select द्वारा लाया गया है। इसमें 64 रंगों वाले एंबिएंट लाइटिंग, मसाज और वेंटिलेशन वाली 16-वे एडजस्टेबल कैप्टन सीटें दी गई हैं। इंटरटेनमेंट के लिए इसमें 13-स्पीकर का साउंड सिस्टम, डबल सनरूफ और बड़ी टचस्क्रीन मिलती है। इसमें 1.720 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और आगे की तरफ 55-लीटर का फ्रंक मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 75.90 लाख रुपए है।

Tag: #nextindiatimes #MPV #MGM9

RELATED ARTICLE