42.4 C
Lucknow
रविवार, जून 7, 2026

Vivo का दमदार Vivo V70 Lite लॉन्च, साथ में फ्री मिलेगी वॉच और ईयरबड्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। Vivo ने UAE में चुपचाप अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo V70 Lite के नाम से पेश किया है। ये फोन जाने-पहचाने हार्डवेयर के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में आता है। ये नया डिवाइस काफी हद तक V60 Lite जैसा ही लग रहा है, लेकिन इसमें फास्ट चिपसेट मिल रहा है जिसकी वजह से इसकी परफॉर्मेंस थोड़ी बेहतर हो जाती है।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

Vivo का ये नया लाइट मॉडल दो मेमोरी ऑप्शन और दो कलर ऑप्शन में आता है। जहां एक मॉडल ब्लैक तो दूसरा गोल्डन कलर में पेश किया गया है। डिवाइस 8GB LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है। डिवाइस के 8GB+128GB मॉडल की कीमत AED 1,099 (लगभग ₹28,550) है, जबकि 8GB+256GB वैरिएंट की कीमत AED 1,299 (लगभग ₹33,750) है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V70 Lite का डिस्प्ले हार्डवेयर पिछले मॉडल जैसा ही लग रहा है। फोन में FHD+ रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। फोन में 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। फोन में सामने की तरफ पंच-होल में 32MP का सेल्फी कैमरा और स्क्रीन के नीचे ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला IMX882 सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिल रहा है। डिवाइस में 6,500mAh की बैटरी, 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में OriginOS 6 है, जो Android 16 पर बेस्ड है। इसके अलावा कंपनी खरीदारों को वॉच और ईयरबड्स समेत कई चीजें फ्री दे रही है।

डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें MediaTek का Dimensity 7400 Turbo चिपसेट मिल रहा है, जो V60 Lite में इस्तेमाल हुए Dimensity 7360 से अपग्रेड है। दोनों चिप्स काफी हद तक एक जैसे हैं, लेकिन Dimensity 7400 Turbo में ARM Cortex-A78 परफॉर्मेंस कोर की स्पीड 2.5 GHz से बढ़ाकर 2.6 GHz हो गई है, जिससे प्रोसेसिंग में थोड़ा बूस्ट मिल जाता है।

Tag: #nextindiatimes #VivoV70Lite #Vivo

RELATED ARTICLE