टेक्नोलॉजी डेस्क। Xiaomi ने भारत में अपने Xiaomi Pad 8 की कीमत में चुपके से बढ़ोतरी कर दी है। इस टैबलेट को इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया था और अब इसके सभी रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमतों में 2,000 रुपये का इजाफा देखने को मिला है। Xiaomi Pad 8 क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर रन करता है और इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 11.2-इंच का 3.2K रेजोल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है।
यह भी पढ़ें-Honor का नया टैबलेट लॉन्च; दमदार प्रोसेसर और 10,100mAh की बैटरी से है लैस
ये देश में दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन्स में उपलब्ध है और इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9,200mAh की बैटरी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए Xiaomi Pad 8 में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। कीमतों में हुए इस नए बदलाव के बाद, Xiaomi Pad 8 का 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल अब 35,999 रुपये में उपलब्ध है, जो कि इसके लॉन्चिंग प्राइस यानी 33,999 रुपये से 2,000 रुपये ज्यादा है।
इसी तरह, एंटी-ग्लेयर फीचर्स वाले Xiaomi Pad 8 के ‘Nano Texture’ डिस्प्ले वेरिएंट (12GB रैम + 256GB स्टोरेज) की कीमत अब बढ़कर 40,999 रुपये हो गई है, जो पहले 38,999 रुपये थी। यही नैनो टेक्सचर मॉडल अगर Xiaomi Focus Pen Pro बंडल के साथ लिया जाए, तो इसकी कीमत 43,999 रुपये से बढ़कर अब 45,999 रुपये हो गई है।

Xiaomi Pad 8 कंपनी के नए ‘Xiaomi HyperOS 3’ पर चलता है। इसमें 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11.2-इंच का 3.2K डिस्प्ले दिया गया है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में नॉर्मल ग्लॉसी स्क्रीन मिलती है, जबकि इसके Nano Texture वर्जन में एंटी-ग्लेयर और एंटी-रिफ्लेक्टिव फीचर्स मिलते हैं।
पावर बैकअप के लिए Xiaomi Pad 8 में 9,200mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये टैबलेट ‘Xiaomi Focus Pen Pro’ स्टाइलस इनपुट को सपोर्ट करता है और इसे लैपटॉप जैसा एक्सपीरियंस पाने के लिए कीबोर्ड एक्सेसरीज के साथ भी पेयर कनेक्ट किया जा सकता है। इस स्टाइलस में 16,000 से ज्यादा लेवल्स की प्रेशर सेंसिटिविटी मिलती है।
Tag: #nextindiatimes #XiaomiPad8 #Xiaomi




