32.7 C
Lucknow
रविवार, जुलाई 26, 2026

शकीरा-लीसा को छोड़ इस यूट्यूबर के गाने ने मचाया गदर, क्या है इस गाने की खासियत?

एंटरटेनमेंट डेस्क। फुटबॉल का महाकुंभ यानी फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर फुटबॉल लवर्स काफी एक्साइटेड हैं। वहीं इस विश्व कप को और भी ज्यादा ग्रैंड बनाने के लिए मैनेजमेंट भी जोर-शोर से जुट गया है, जिसके लिए उन्होंने शकीरा (Shakira), बर्ना बॉय, कैटी पेरी, ब्लैकपिंक की लिसा, फ्यूचर और जे बाल्विन जैसे दुनिया के सबसे महंगे ग्लोबल सुपरस्टार्स की फौज खड़ी कर दी और लाखों डॉलर फूंककर एक भारी-भरकम ऑफिशियल साउंडट्रैक तैयार किया ताकि पूरी दुनिया इस धुन पर थिरक सके, लेकिन ग्लोबल स्टार्स की तड़क-भड़क धुन के बीच इंटरनेट पर एक ऐसा धमाका हुआ है, जिसने म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गजों के होश उड़ा दिए हैं।

यह भी पढ़ें-766 गानों का सौदा कर गायब हो गई थी ये पॉप स्टार! पार की थी पागलपन की हदें

दरअसल, बिना किसी ऑफिशियल परमिशन के और बिना किसी बड़े स्टूडियो सपोर्ट के एक 21 साल के यूट्यूबर ‘स्पीड’ (Speed) ने अपना एक अनऑफिशियल गाना ‘चैंपियंस’ ड्रॉप कर दिया है। इस गाने के इंटरनेट पर आते ही फुटबॉल लवर्स ने फीफा के करोड़ों के गानों को किनारे कर दिया है और अब लोग इसे असली एंथम बताने लगे है।

21 साल के यूट्यूबर ने अपने इस गाने में ऐसा मास्टरस्ट्रोक दिखाया है, जिसने फीफा को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। दरअसल स्पीड ने अपने इस ट्रैक के अंदर टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे सभी 48 देशों का नाम शामिल किया है। यही वो एक चीज है, जिसने दुनिया के कोने-कोने में बैठे फुटबॉल फैंस को अपने देश के नाम वाले गाने को वायरल करने की वजह मिल गई। स्पीड की इस स्ट्रेटेजी का असर ऐसा हुआ कि रिलीज होने के महज 2 घंटे के भीतर ही इस गाने को 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए थे और ये आंकड़ा हर सेकंड के साथ रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहा है।

बता दें कि स्पीड का ये जलवा नया है इसके पहले वो साल 2022 के विश्व कप के दौरान भी अपने गाने को लेकर चर्चा में आए थे, जिसे 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। हैरानी की बात तो ये है कि फीफा वर्ल्ड कप के लिए बनाए गए स्पीड के गाने ऑफिशियल ट्रैक से ज्यादा वायरल होते हैं और लोगों को पसंद भी आते हैं। मालूम हो कि स्पीड एक ऐसे यंग क्रिएटर हैं जिनके 54 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स है और यही वजह है कि, उनका गाना आते ही हाथों हाथ वायरल हो जाता है।

Tag: #nextindiatimes #Speed #Entertainment

RELATED ARTICLE