39.7 C
Lucknow
गुरूवार, जून 4, 2026

Xiaomi 17T स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार कैमरे के साथ मिले तगड़े फीचर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। Xiaomi ने आज भारत में अपना नया Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। एक ये फ्लैगशिप डिवाइस है जो अब Xiaomi 17 सीरीज में सबसे नए डिवाइस तौर पर पेश किया गया है। इस फोन में Leica-ट्यून्ड कैमरे और एक खास 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस देखने को मिल रहा है। साथ ही इस डिवाइस में 6.59-इंच की AMOLED डिस्प्ले भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

फोन में दमदार MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर मिल रहा है, जिसके साथ 12GB LPDDR5x RAM मिल रही है। फोन में Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 भी मिल रहा है। इसके साथ ही डिवाइस में 6,500mAh की बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। कीमत की बात करें तो Xiaomi 17T की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 12GB + 256GB वेरिएंट मिलता है। बैंक ऑफर के साथ डिवाइस पर 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। इसके अलावा आप फोन को नो-कॉस्ट EMI और जीरो डाउन पेमेंट पर भी खरीद सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.59-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिल रहा है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक जा सकती है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर मिल रहा है। डिवाइस में 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक की स्टोरेज भी मिल रही है।

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 17T में Leica-सपोर्टेड ट्रिपल रियर कैमरा भी मिल रहा है। डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का Leica 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलावा डिवाइस में 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Tag: #nextindiatimes #Xiaomi17T #Technology

RELATED ARTICLE