नई दिल्ली। आईपीएल यानी की इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआत करने वाले ललित मोदी भारत में कई कानूनी मामलों में फंसे हैं लेकिन वह खुद को निर्दोष बताते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह अपनी लाइफस्टाइल किसी के लिए भी नहीं बदलेंगे और वो सप्ताह में 10-12 करोड़ रुपये खर्च कर देते हैं। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह पैसा कहां से कमाते हैं?
यह भी पढ़ें-इन 5 खिलाड़ियों ने IPL 2026 में मचाया तांडव, कुछ ऐसे खिताब बचा पाई RCB
वह फैमिली बिजनेस और अन्य इनीशिएटिव्स के जरिए पैसा कमाते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं इसका हिस्सा हूं। मैं बिजनेस का मालिक हूं। मैंने इसे अपने बच्चों को तोहफे में दिया है। मेरे बच्चे इसके मालिक हैं। मेरे बच्चे मेरा खर्च उठाते हैं। मैं बहुत सुंदर घर में रहता हूं। मैं सबसे शानदार जीवन जी रहा हूं।”
Lalit Modi दिल्ली के एक बड़े बिजनेस क्लास परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ललित मोदी के परिवार का लंबा चौड़ा बिजनेस साम्राज्य है, जिसमें शराब, सिगरेट और पान मसाला के फेमस ब्रांड और रिटेल स्टोर, रेस्टोरेंट चेन और ट्रैवल कंपनियां शामिल हैं। भगोड़ा होने के बावजूद, मोदी अपने पिता की कंपनी मोदी एंटरप्राइजेज के प्रमुख बने हुए हैं। भारत के अलावा मोदी इंटरप्राइजेज का कारोबार मिडिल ईस्ट, वेस्ट अफ्रीका, साउथ-ईस्ट अफ्रीका, साउथ-ईस्ट एशिया, ईस्ट यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अमेरिका और सेंट्रल अमेरिका तक फैला है।

मोदी इंटरप्राइजेज की कुल नेटवर्थ 12 हजार करोड़ रुपये की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2021 में मोदी की कंपनी का टर्नओवर 1750 करोड़ रुपये था। ऐसा अनुमान है कि ललित मोदी की मासिक आय लगभग 16.5 करोड़ रुपये है। ललित मोदी के पास तीन फेरारी हैं जिनकी कीमत 15 करोड़ रुपये है। मोदी के पास प्राइवेट प्लेन भी है। लंदन स्थित उनका बंगला 7000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। ललित के बंगले में 8 बेडरूम है। इस बंगले के लिए ललित 20 लाख रुपये महीना किराया देते हैं।
Tag: #nextindiatimes #LalitModi #IPL2026




